शिवपुरी

Heavy Rain: भारी बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोग, झांसी से बुलानी पड़ी सेना

MP Weather News: शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश और उफनते नदी-नालों के कारण कई गांव पानी में डूब चुके हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई कि जिला प्रशासन को झांसी से सेना बुलानी पड़ी।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2025, 2:08 PM IST
MP Weather आफत की बारिश
शिवपुरी में आफत की बारिश (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP Weather News: शिवपुरी में लगातार हो रही बारिश और उफनते नदी-नालों के कारण कई गांव पानी में डूब चुके हैं। स्थिति इतनी खराब हो गई कि जिला प्रशासन को झांसी से सेना बुलानी पड़ी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में अब तक 250 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि 100 से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति पचावली गांव की है। यहां करीब 30 स्कूली बच्चे पिछले 24 घंटे से फंसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।

ग्राउंड जीरो पर पहुंची बटालियन

रेस्क्यू के लिए झांसी से बुलाई गई सेना (फोटो सोर्स : पत्रिका)

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ का पानी तेजी से गांवों में घुस रहा है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के साथ अब झांसी से बुलाई गई सेना की एक बटालियन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुकी है।

टीम फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालेंगी

कोलारस एसडीएम अनुप श्रीवास्तव ने बताया कि, ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए सेना को बुलाया गया है। सेना की टीम फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालेंगी। साथ ही जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी करेंगी।

दो टीमों में बंटकर रेस्क्यू करेगी सेना

रेस्क्यू अभियान की कमान संभाल रहे आर्मी मेजर शिवम गांगुली ने बताया कि सेना दो टीमों में बंटकर अलग-अलग इलाकों में राहत कार्य करेगी। उनके साथ मेडिकल स्टाफ भी तैनात है। सेना के पास रेस्क्यू के लिए वोट, सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षित अधिकारी मौजूद हैं। टीम पूरी तरह तैयार है और जल्द ही सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

Updated on:
30 Jul 2025, 2:08 PM IST
Published on: