शिवपुरी

पुलिस सुरक्षा में दिखाई पद्मावत फिल्म

बिना प्रचार व सूचना के टॉकीज प्रबंधन ने दोपहर 3 बजे से शुरू किया शो, डर के चलते टॉकीज के बाहर नहीं लगाया पोस्टर  
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2018, 10:50 PM IST
Film, Padmavat, Release, Police Security, Talkies, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news

शिवपुरी. लंबे जद्दोजहद व भारी विरोध के बाद फिल्म पद्मावत रविवार दोपहर से शिवपुरी में भी शुरू हो गई। इसका पहला शो दोपहर ३ बजे से शहर की श्रीराम सिनेप्लैक्स(बिग सिनेमा) में दर्शकों को दिखाया गया। हालांकि टॉकीज प्रबंधन ने करणी सेना व अन्य हिंदूवादी संगठनों के डर के चलते न तो फिल्म का शहर में कोई प्रचार किया और न ही शहर में किसी को पता था कि रविवार को दोपहर ३ बजे से फिल्म पद्मावत चलेगी। स्थिति यह रही कि टॉकीज के अंदर व बाहर तक बैनर-पोस्टर नहीं लगाए गए तथा सुरक्षा की दृष्टि से टॉकीज पर कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
जानकारी के मुताबिक करणी सेना व अन्य संगठनों के विरोध व धमकी के चलते फिल्म पद्मावत का प्रदर्शन शिवपुरी में नहीं हो पा रहा था। रविवार को शहर की बिग सिनेमा में पुलिस की सुरक्षा में फिल्म का पहला शो बिना किसी प्रचार व सूचना के टॉकीज प्रबंधन ने दोपहर ३ बजे से शुरू कर दिया। हालांकि लोगों को पता नहीं था, इस कारण से पहले शो में न के बराबर ही लोग इस फिल्म का आनंद लेने पहुंचे। बिग सिनेमा की दूसरी टॉकीज में फिल्म पैडमैन भी दिखाई जा रही है। काफी दर्शक तो पैडमैन देखने टॉकीज पहुंचे तथा जब उन्हें पता चला कि दोपहर वाले शो में पद्मावत फिल्म दिखाई जा रही है तो पैडमैन देखने वालों में से ही कुछ दर्शक पद्मावत देखने जा पहुंचे। टॉकीज मैनेजर खान ने फिल्म की सूचना सिर्फ पुलिस में दी थी जिसके चलते कोतवाली टीआईसंजय मिश्रा पुलिस बल के साथ टॉकीज पर मौजूद रहे। हालांकि टॉकीज मैनेजर सहित अन्य स्टॉफ के चेहरों पर फिल्म दिखाने का डर अलग से दिखाई दे रहा था। सब कुछ ठीक रहा तो अब इस फिल्म को देखने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी तथा आगे कई दिन यह फिल्म अच्छी चलने की उम्मीद टॉकीज संचालक को है।
फिल्म पद्मावत लेकिन पोस्टर लगे पद्मावती के
यहां बता दें कि विरोध के चलते फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत कर दिया गया था। लेकिन टॉकीज प्रबंधन के पास पुराने नाम पद्मावती के पोस्टर थे और नियमों को ताक पर रखकर टॉकीज मैनेजर ने इन पोस्टरों को ही टॉकीज की दीवार पर चस्पा कर दिए, जिन पर फिल्म का नाम पद्मावत की जगह पद्मावती था। फिल्म के बैनर पोस्टर को देखकर कई दर्शक इस पर अपना विरोध जाहिर करते दिखाई दिए, उनका कहना था कि जब फिल्म का नाम पद्मावत है तो पोस्टर पद्मावती के क्यों लगे हैं..?।
& बारिश के चलते दोपहर १२ बजे वाला शो नहीं चलाया था। ३ बजे से शो चालू है। सुरक्षा के चलते पुलिस को सूचना दी गई थी। अभी तो किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। फिल्म बिना किसी परेशानी से चलेगी।
भागीरथ पंत, अस्सिटेंट मैनेजर, बिग सिनेमा शिवपुरी

Published on: