शिवपुरी

अवैध उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी पकड़ी

अवैध उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी पकड़ी, चालानी कार्रवाई कर छोड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Feb 2024, 12:07 PM IST
अवैध उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी पकड़ी
अवैध उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी पकड़ी


अवैध उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी पकड़ी, चालानी कार्रवाई कर छोड़ा
कोलारस। जिले की कोलारस थाना पुलिस ने सरकारी जमीन से अवैध रूप से लाल मुरम की खुदाई करने पहुंचे तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन पर चालानी कार्यवाही की है। बताया गया है कि पुलिस मुरम की खुदाई शुरू होने से पहले ही मौके पर पहुंच गई थी। इसके चलते पुलिस को चालानी कार्यवाही तक ही सिमित रहना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक पडोरा क्षेत्र के भेड़ फार्म की जमीन पर सोमवार की शाम तीन ट्रैक्टर और एक जेसीबी मुरम की खुदाई के लिए पहुंचे थे। अवैध रूप से लाल मुरम की खुदाई की भनक कोलारस थाना पुलिस को लग गई थी, लेकिन पुलिस खुदाई शुरू होने से पहले ही पहुंच गई। कोलारस पुलिस तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी जप्त कर कोलारस थाना ले आई। जहां अवैध उत्खनन के साक्ष्य न होने के चलते पुलिस को चालानी कार्यवाही तक ही सीमित रहना पड़ा और चालान काटने के बाद तीनो वाहनों को छोड़ दिया। हालांकि मामला राजनीति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व भी पुलिस ने कुछ वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन के फेर में पकड़ा था लेकिन बाद में उनको भी चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया था।

Published on: