शिवपुरी

शिवपुरी में दांतों का इलाज कराकर घर नहीं लौट पाया युवक, हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

Road Accident: नेशनल हाइवे 46 पर ईश्वरी पुल के पास कार ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत।
2 min read
shivpuri accident
road accident youth dies after car hits bike, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Grok)

Shivpuri Road Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से घर लौट रहा था तभी रास्ते में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को जब्त किया।

दांतो का इलाज कराकर लौट रहा था

घटना शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र की है, यहां गुरुवार शाम को नेशनल हाइवे 46 पर ईश्वरी पुल के पास एक बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपाल यादव (36) निवासी गुहांसा गांव के रहने वाले के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रामपाल दांतों का इलाज कराने के लिए शिवपुरी आया था और वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई।

हेलमेट से बच सकती थी जान

हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार को जब्त किया। पुलिस कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया गया है कि रामपाल ने हेलमेट नहीं पहना था और हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही रामपाल यादव के परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है, गुहांसा गांव में भी शोक का माहौल है।

Updated on:
15 Oct 2026 10:03 pm
Published on:
15 Oct 2026 09:52 pm