शिवपुरी

बंदूक की नोक पर किसान से लूट, पुलिस पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी कर दिया हमला

-शिवपुरी में बंदूक की नोक पर किसान से लूट-किसान से लूटे 1 लाख 15 हजार-4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम-पकड़ने गई पुलिस पर भी बदमाशों ने किया हमला

2 min read
News
बंदूक की नोक पर किसान से लूट, पुलिस पकड़ने पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी कर दिया हमला

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी थाना इलाके में आने वाले ग्राम कनाखेड़ी चौराहे के पास स्थित मंडी में फसल बेच कर जा रहे एक किसान के सीने पर बंदूक लगाकर 4 बंदूकधारी बदमाशों ने किसान से 1 लाख 15 हजार रुपए की लूट कर ली। लूट के दौरान किसान के साथ मौजूद तीन अन्य लोगों के साथ बंदूक कट्टा और लोहे का सरिया लिए बदमाशों ने बुरी तरह से मारपीट भी की है।

वारदात की रिपोर्ट फरियादी अनेक सिंह धाकड़ निवासी सेंगाडा ने पुलिस थाना पोहरी पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने लूट डकैती और मारपीट की धाराओं में तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि, मामले की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गए।


1 लाख 15 हजार रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश

घटना के संबंध में फरियादी ने बताया कि वो पोहरी मंडी में अजवाइन बेचकर जा रहा था, तभी कनाखेड़ी चौराहे के पास सरसों के खेत से निकले 4 लोग बंदूक, कट्टा और लोहे का सरिया लेकर निकले और फरियादी के पास रखे 1 लाख 15 हजार रुपए लूट लिए और फरियादी के साथ एवं विनोद अनिकेश और देवेंद्र धाकड़ के साथ मारपीट की। पुलिस ने अनेक सिंह की रिपोर्ट पर से होतम अखेराज, दिनेश जाटव और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है रात को घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो बदमाशों में पुलिस के साथ ही मारपीट कर दी घटना में पोहरी एसडीओपी के साथ धक्का-मुक्की कर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Published on:
15 Feb 2022 03:47 pm