शिवपुरी. जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो दिन में हुईं 4 सडक़ दुर्घटनाओं में जहां बाइक सवार दो लोगों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए हंै। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के […]
शिवपुरी. जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो दिन में हुईं 4 सडक़ दुर्घटनाओं में जहां बाइक सवार दो लोगों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए हंै। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना कोलारस में होली वाले दिन 4 मार्च को दोपहर में श्रीनाथ होटल के पास हाइवे पर हुई। यहां बाइक सवार दो युवक ग्यारसी (33)पुत्र सुल्तान केवट व रामकृष्ण (21)पुत्र सुरेश केवट निवासी टीमर मोहल्ला को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवकों की ट्रक के नीचे आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली के मौके पर अपने किसी परिचित से मिलने के लिए बाइक पर सवार होकर पूरनखेड़ी गांव जा रहे थे। इसी दौरान क्रॉङ्क्षसग के आगे सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक की जोरदार टक्कर मार दी । घटना की सूचना मिलने के बाद कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतकों के घरों में होली के त्योहार को लेकर जो खुशियां थीं, वह मातम में बदल गईं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।