शिवपुरी

एमपी में भीषण हादसे में जिंदा जले लोग, दो की दर्दनाक मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आया ट्रैक्टर

Shivpuri- आग की चपेट में कुछ मजदूर आ गए और देखते ही देखते जिंदा जल गए, मौके पर अफरा-तफरी

2 min read
Apr 03, 2026
Two Burnt Alive in Horrific Accident in Shivpuri in MP

Shivpuri- मध्यप्रदेश में भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ट्रैक्टर 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया जिससे दो लोग जिंदा जल गए। हादसे में दो अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। यह दिल दहला देने वाला हादसा शिवपुरी Shivpuri जिले में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजस्थान के निवासी कुछ मजदूर यहां मजदूरी के लिए आए हुए हैं। ये सभी ट्रैक्टर पर सवार थे कि अचानक ट्रैक्टर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट दौड़ गया और आग लग गई। आग की चपेट में कुछ मजदूर आ गए और देखते ही देखते जिंदा जल गए। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लुकवासा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत डोडियाई गांव में शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया।इससे ट्रैक्टर पर सवार महिला सहित दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में एक महिला व युवक शामिल है।

ये भी पढ़ें

एमपी में दो पूर्व मंत्रियों सहित 11 विधायकों को बड़ा दायित्व, बीजेपी ने बनाई 89 सदस्यीय जंबो टीम

अचानक ट्रैक्टर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते आग से अफरा-तफरी मच गई

बताया जा रहा है कि महिंद्रा 575 ट्रैक्टर (नंबर RJ 25 RB 4768) पर कुल 8 मजदूर सवार थे, जो सभी राजस्थान के निवासी हैं और मजदूरी के लिए क्षेत्र में आए हुए थे। अचानक ट्रैक्टर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया और देखते ही देखते आग की चपेट में आने से अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में विनोद बंजारा (25 वर्ष) पुत्र रंजीत बंजारा एवं उनकी पत्नी लीला बंजारा निवासी ग्राम खेड़ली, थाना भंवरगढ़, जिला वारा (राजस्थान) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही लुकवासा पुलिस चौकी मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर जैसे ही बिजली लाइन के संपर्क में आया, तेज धमाका हुआ और करंट फैल गया

हादसे के चश्मदीद विक्रू पुत्र रंजीत बंजारा के अनुसार, ट्रैक्टर जैसे ही बिजली लाइन के संपर्क में आया, तेज धमाका हुआ और करंट फैल गया। ट्रैक्टर पर सवार लोग जान बचाने के लिए कूदने लगे, लेकिन तब तक दो लोग आग की चपेट में आ चुके थे। दोनों ही जिंदा झुलस गए।

ये भी पढ़ें

सीएम व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के दिल्ली दौरे से मची खलबली, एमपी में राजनैतिक नियुक्तियां तय

Published on:
03 Apr 2026 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर