-मुर्गा - मुर्गी के बाड़े में घुंस गया कोबरा सांप-पहले तीन मुर्गियों को डंसकर मार डाला-फिर निगल गया उनके अंडे-बाद में बीच सड़क पर उगल दिए मुर्गी के अंडे-अंडे उगलते हुए सांप का वीडियो वायरल
शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले नरवर में बीती रात एक कोबरा सांप मर्गा-मुर्गी के बाड़े में घुस गया। यहां उसने तीन मुर्गियों की डंसकर जान ले ली। इसके बाद वो मुर्गी के 2 अंडे भी निगल गया। मामले का खुलासा सोमवार की सुबह उस समय हुआ, जब फार्म के मालिक ने बाड़ में एक साथ तीन मुर्गियों को मृत अवस्था में देखा। उसने बाड़े के नजदीक जाकर देखा तो वहां एक विशाल कोबरा सांप बैठा था।
बता दें कि, कोबरा सांप मुर्गा - मुर्गी के बाड़े की जालियों के गेप से भीतर तो घुस गया था। लेकिन, वहां अंडे निगलने के बाद वो बाड़े से बाहर नहीं निकल सका। इसके चलते वो बाड़े में ही रखे मटखे के पीछे छुपकर बैठ गया। इसी दौरान बाड़े के मालिक की नजर जैसे ही कोबरा पर पड़ी तो उसने तत्काल सर्प मित्र को बुलाया। सर्प मित्र द्वारा रेस्क्यू किये जाने के बाद सांप ने निगले हुए दोनों अंडे भी उगल दिये, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो देखते ही देखते वायरल होने लगा है। फिलहा, सर्प मित्र ने कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया है।
इस तरह निगलने के बाद उगले अंडे
जानकारी के अनुसार नरवर नगर के शांति लॉज के पीछे नीरज कुशवाह द्वारा व्यापरिक उद्देश्य से देसी मुर्गियों का पालन किया गया है। बीती रात नीरज कुशवाह के बाड़े में बने एक कमरे में कोबरा सांप घुस गया। इसमें नीरज कुशवाह की कई मुर्गियां बंद थी। रात में ही कोबरा ने 3 मुर्गियों को डंसकर मार दिया। साथ ही, उनके दो अंडे बी निगल लिए। इसके बाद वह उसी बाड़े में बैठा रहा। सुबह उठकर जब नीरज बाड़े के पास गया तो वो अपनी मुर्गियों को मृत देखकर दंग रह गया। नीरज को इसी दौरान कमरे के कोने में रखे मटके के पीछे सांप नजर आया तो उसे पूरा माजरा भी समझ आ गया।
भीड़ ने वीडियो बनाकर किया वायरल
नीरज ने तुरंत ही इसकी सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को दी। मौके पर पहुंचे सलमान ने पहले कोबरा सांप को अपने कब्जे में किया। इसके बाद कोबरा सांप के पेट से निगले हुए अंडे उगलवाए, ताकि कोबरा को कोई नुकसान न पहुंचे। कोबरा जब निगले हुए अंडे उगल रहा था तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ आसपास इकट्ठी हो गई। इस रोमांचित करने वाले पल को देखने पहुंचे लोगों में भय का माहौल भी दिखा। इस दौरान कोबरा ने 2 अंडे उगले। इसके बाद सलमान पठान कोबरा को अपने साथ ले गए और उन्होंने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।