श्रावस्ती

श्रावस्ती में पुलिस बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, हथियार समेत गिरफ्तार

श्रावस्ती में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी दौलत अली पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती फोटो सोर्स विभाग

श्रावस्ती जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। यह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जबकि जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

श्रावस्ती जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र की पुलिस टीम 5 मई 2026 की रात करीब 10 बजे इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक वांछित और इनामी अपराधी देवरनिया पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई। बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, कारतूस तमंचा बरामद

जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दौलत अली के रूप में हुई है। जो हत्या और लूट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का देसी तमंचा, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

घायल बदमाश के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के बाद घायल आरोपी को पुलिस की निगरानी में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर भेजा गया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट ने जरूरी साक्ष्य जुटाने का काम किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Published on:
06 May 2026 08:50 am
Also Read
View All