श्रावस्ती

Weather Forecast: यूपी के अलग-अलग जिलों में मानसून पहुंचने की तारीख घोषित, 5 दिन लगातार होगी बारिश

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून की आज से ही धमाकेदार एंट्री होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग-अलग शहरों में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ प्रदेश के 5 बड़े शहरों के लिए 5 दिन का पूर्वानुमान जारी किया है।

2 min read
Weather forecast for heavy rain in UP
Latest Monsoon Alert

Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून की आज से ही धमाकेदार एंट्री होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलग-अलग शहरों में मानसून की एंट्री की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ प्रदेश के 5 बड़े शहरों के लिए 5 दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे। हालांकि मौसम ने करवट ली और यूपी में झमाझम बारिश का दौर जारी हो गया। यूपी के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल रही है तो कहीं, आसमान में बादलों का डेरा है। मौसम विभाग की मानें तो जून के आखिरी दिनों में यूपी के ज्यादातर शहरों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके साथ मानसून की एंट्री होगी।

पहले जानते हैं यूपी के अलग-अलग शहरों का हाल

आगरा: आगरा में आज यानी 23 जून को बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 24 से 28 जून तक आगरा में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वहीं, इन दिनों अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

बलिया: बलिया में अभी कुछ दिन पहले लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। मौसम विभाग की मानें तो बलिया में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। बलिया में भी 28 जून तक लगातार बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

गाजियाबाद: गाजियाबाद में आज दोपहर या शाम को आंशिक बादल छा सकते हैं। 24 और 25 जून को गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है। 26 जून को गाजियाबाद में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में भी 28 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

कानपुर: कानपुर में आज बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि आज आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में 28 जून तक बारिश जारी रहेगी। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

लखनऊ: मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में आज शाम या रात को आसमान में काले बादल छा सकते हैं। 24 जून से लखनऊ में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। बारिश का ये दौर 28 जून तक जारी रहेगा। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है।

अब करते हैं मानसून की बात
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पूरब के रास्ते 26 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 24 जून को बरेली, झांसी, 25 जून को मैनपुरी और 27 जून को आगरा, बिजनौर में मानसून की बारिश होगी।

Published on:
23 Jun 2023 08:46 pm