श्रावस्ती

Weather forecast: शुरू हुई हाड़ कंपाने वाली ठंड, घने कोहरे के बीच गिर सकते हैं ओले, जानें अपने शहर का हॉल

Weather forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अति घना छाया रहेगा। इसके अलावा कुछ राज्यों बारिश और ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है।

less than 1 minute read
 IMD predicts rainfall in Tamil Nadu, Kerala; issues dense fog alert for THESE states
नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

Weather forecast: बर्फीली हवाओं से प्रदेश का पारा गिर गया और कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।

IMD के मुताबिक पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अति घना छाया रहेगा। जबकि पश्चिम, बंगाल दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा कुछ राज्यों बारिश और ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की गई है।

इन जगहों पर बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले
देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड़ के साथ कोहरे का शीतम जारी है। वहीं, राजधानी दिल्ली में शिमला से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ समेत कई शहरों में मौसम पूरी तरह करवट ले चुका है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 25 दिसंबर को भी राज्य में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

अगले हफ्ते दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी दिल्ली की बात करें तो, यहां शीतलहर अपने असली रूप में आ गई है। यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर आ गया है। सुबह के समय यहां घने कोहरे के साथ ठंड़ी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते यहां दिन में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा IMD ने कहा कि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

Published on:
24 Dec 2023 04:45 pm