सिद्धार्थनगर

दो बच्चों को कमर में बांधकर नदी में कूद गई मां! मामूली विवाद ने ले ली तीन जानें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी छह और दो साल के बेटे संग नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में घरेलू विवाद सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2025, 4:29 PM IST
siddharthnagar police
PC: Siddharthnagar Police

दो बच्चों के साथ महिला के आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के सास से विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाने की बात सामने आ रही है। तीनों के शव बूढ़ी राप्ती नदी से शनिवार सुबह बरामद किए गए।

28 साल की माया ने बच्चों संग की खुदकुशी

घटना कठेला समय माता थाना क्षेत्र के औरहवा ग्राम पंचायत के बड़ुइया टोले की है। मृतका की पहचान 28 साल की माया के रूप में हुई जो अपने पति सचिन, दो बच्चों, सास और ननद के साथ रहती थी। माया का पति गुरुग्राम में अपने पिता व भाई के साथ काम करता है। शुक्रवार की शाम माया का अपनी सास से विवाद हो गया, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी।

गांववालों ने नदी में उफनाता देखा शव

शनिवार की सुबह गांववालों ने नदी में तीन शवों को उतराते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शवों को बाहर निकाला तो यह देखकर सभी हैरान रह गए कि दोनों बच्चे माया की कमर में बंधे हुए थे। इससे यह आशंका मजबूत हो गई कि महिला ने दोनों बच्चों को कमर में बांधकर नदी में छलांग लगाई।

भाई के बयान पर आया नया मोड़

मामले में सास के साथ विवाद के बाद आत्महत्या की बात कही जा रही थी। लेकिन मृतका के भाई के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। उसके भाई अशोक ने अपनी तहरीर में कहा है कि माया को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था और शुक्रवार को सास के साथ हुए झगड़े के बाद ही उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर पति सचिन, सास फूलमती और ससुर हृदयराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

सीओ सुजीत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू विवाद और मानसिक प्रताड़ना का लग रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Updated on:
6 Jul 2025, 4:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई