गुलशन यादव पर हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे प्रतापगढ़ और प्रयागराज के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुलशन पिछले एक साल से फरार है और गिरफ्तारी के लिए कई प्रयास भी किए जा चुके हैं।