सिद्धार्थनगर जिले में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में पथराव और फायरिंग शुरू हो गई, फायरिंग से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जिले के गोहर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में रविवार सुबह आम तोड़ने की विवाद में फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना हो गई। फायरिंग में दो लोग जख्मी हुए हैं, जिनका बांसी में इलाज चल रहा है। सीओ सहित आला अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव मे आम तोड़ने मे हुए विवाद में अचानक एक पक्ष की तरफ से गोली चला दी गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष के ओम प्रकाश त्रिपाठी को पेट लगी है गोली है, जबकि दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान के पुत्र मोहन निषाद के हाथ में गोली लगी है।
दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बांसी भेजा गया है। दोनों पक्ष के बीच चार महीने से जमीनी विवाद चल रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक,एसडीएम कुणाल व सी ओ इटवा गर्वित सिंह ने घटना का जायजा लिया।