सिद्धार्थनगर

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका, प्रतीक राय के बाद जल्द ही यह दिग्गज नेता भी छोड़ेंगे पार्टी का साथ

उन्होंने दावा किया कि जिले के कई नेता उनके संपर्क में हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2018, 4:30 PM IST
akhilesh yadav
अखिलेश यादव

सिद्धार्थनगर. लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को अब बड़ा झटका लगा है। पुराने समाजवादी नेता सुधीर शर्मा के बेटे प्रतीक राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रतीक राय शिवपाल की पार्टी में शामिल हो गये हैं। सुधीर शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं और इस क्षेत्र में कई दशकों से इनका वर्चस्व है। कहा जा रहा है कि जल्द ही सुधीर शर्मा भी शिवपाल की पार्टी में शामिल हो सकते हैं ।


प्रतीक राय ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि समाजवादी अब चापलूसों की पार्टी बन गई है और पार्टी में अरसे से उनका दम घुट रहा था । उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी मोर्चा के साथ वह समाजवाद का अलख जगायेंगे। उन्होंने दावा किया कि जिले के कई नेता उनके संपर्क में हैं और वह जल्द ही प्रगतिशील समाजवादी मोर्चा के साथ जुड़ेंगे।


प्रतीक राय के पार्टी छोड़ने के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा यहां से अपनी दावेदारी में जुटी थी और माता प्रसाद पांडेय को प्रत्याशी बनाने की चर्चा भी थी, मगर अगर पिता पुत्र पार्टी से अलग होते हैं तो बड़ा नुकसान होना तय है। हालांकि सुधीर शर्मा ने इन खबरों को अफवाह बताया है, मगर इलाके में सुधीर शर्मा के शिवपाल की पार्टी में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है ।

Published on:
Also Read
View All
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले जगदंबिका पाल, 13 आरोपी गिरफ्तार, संसद में आएगा पेपर लीक और नकल माफियाओं पर सख्त कानून

सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की डूबने से मौत: 24 घंटे बाद जाल में फंसे मिले तीन शव, परिजनों में मचा कोहराम

MI-17 हेलिकॉप्टर से एयरफोर्स ने किया कमाल; रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे 5 बच्चे! सिद्धार्थनगर में 1 मासूम की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा… बूढ़ी राप्ती नदी में डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DM सिद्धार्थनगर ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही पर बड़ी कारवाई