21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sidharthnagar / सिद्धार्थनगर में भूमिपूजन कार्यक्रम में बवाल: सांसद-विधायक के समर्थक भिड़े, जमकर मारपीट

सिद्धार्थनगर में भूमिपूजन कार्यक्रम में बवाल: सांसद-विधायक के समर्थक भिड़े, जमकर मारपीट

Sidharthnagar News: सिद्धार्थनगर में 19.66 करोड़ की लागत से बननी है सीएचसी। आज विधायक विनय वर्मा के संबोधन के दौरान सांसद जगदंबिका पाल के समर्थकों और विधायक के समर्थकों में विवाद शुरू हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिद्धार्थनगर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 21 Nov 2026, 2:07 PM IST

Up news, sidharthnagar news

सांसद जगदंबिका पाल (सोर्स: फाइल फोटो)

Clashes Between MP- MLA Supporters: बढ़नी में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल और शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद उस समय शुरू हुआ, जब विधायक मंच से संबोधन कर रहे थे। 19 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनने वाली स्वास्थ्य परियोजना का कार्यक्रम राजनीतिक खींचतान के चलते हंगामे में बदल गया। देखते ही देखते कार्यक्रम अखाड़ा में तब्दील हो गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का होना था शिलान्यास

जानकारी के मुताबिक, बढ़नी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 19.66 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे परियोजना का शिलान्यास और भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, एसडीएम सदर समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल भी तैनात था।

बिना बुलावे पहुंचे सांसद जगदम्बिका पाल

बताया जा रहा है कि सांसद जगदंबिका पाल को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था। इसके बावजूद वह भूमिपूजन शुरू होने से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उनके पहुंचने पर विधायक के कुछ समर्थकों ने कथित तौर पर उनके खिलाफ टिप्पणियां कीं। इस पर सांसद समर्थकों ने नाराजगी जताई। हालांकि उस समय मामला शांत हो गया।

विधायक विनय वर्मा के संबोधन पर कमेंटबाजी, समर्थक भिड़े

विवाद ने तब तूल पकड़ लिया, जब विधायक विनय वर्मा मंच से संबोधन कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान सांसद समर्थकों ने विधायक के खिलाफ टिप्पणी की। इस पर विधायक ने मंच से ही सांसद समर्थकों के लिए अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों और अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। 19.66 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजना के शिलान्यास का कार्यक्रम राजनीतिक विवाद और समर्थकों के बीच मारपीट के कारण सुर्खियों में आ गया। घटना के बाद क्षेत्र में सांसद और विधायक के समर्थकों के बीच टकराव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।