21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ‘NDA में विद्रोह जैसी स्थिति’, राजभर की 36 सीटों वाली लिस्ट पर BJP की चुप्पी, कांग्रेस नेता बोले- डूबते जहाज पर कोई नहीं बैठना चाहता

‘NDA में विद्रोह जैसी स्थिति’, राजभर की 36 सीटों वाली लिस्ट पर BJP की चुप्पी, कांग्रेस नेता बोले- डूबते जहाज पर कोई नहीं बैठना चाहता

SBSP 36 Seats List: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की 36 सीटों वाली सूची को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि NDA में विद्रोह जैसी स्थिति है। अखिलेश यादव ने भी सूची को लेकर भाजपा और राजभर पर तंज कसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 21 Nov 2026, 12:30 PM IST

Surendra Rajput

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत (ANI Photo)

Uttar Pradesh News: लखनऊ में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से 36 सीटों की सूची जारी किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा और एनडीए पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा की चुप्पी से दोनों दलों के बीच बढ़ती तल्खी का पता चलता है। उन्होंने एनडीए में विद्रोह जैसी स्थिति होने की बात कही। वहीं, अखिलेश यादव ने भी इस सूची को लेकर भाजपा और राजभर पर तंज कसा है।

डूबते जहाज पर कोई नहीं बैठना चाहता है- कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने लखनऊ में कहा कि ओम प्रकाश राजभर ने 36 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें बताया गया है कि ये उम्मीदवार एनडीए या उनकी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। राजपूत ने कहा कि भाजपा ने इस सूची पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर ने एक 36 सीटों की सूची जारी की कि यह प्रत्याशी उनके यहां से एनडीए (NDA) की तरफ से लड़ेंगे या उनकी पार्टी की तरफ से लड़ेंगे। भाजपा उस लिस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। इससे स्पष्ट हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और सुभासपा के रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं।

एनडीए में विद्रोह जैसी स्थिति होती जा रही है। पहले भाजपा में विद्रोह था, अब एनडीए में विद्रोह है। डूबते जहाज पर कोई नहीं बैठना चाहता है। हम तो सुभासपा से कहते हैं कि आप 36 सीटों पर क्यों चुनाव लड़ रहे हो, 360 सीटों पर चुनाव लड़ो न।

'सुभासपा का BJP से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं'

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राजभर की 36 सीटों वाली सूची पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘NDA’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाकी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें मांगेंगी, फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।