21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / सीएम योगी ने मां से आखिरी बार कब की थी मुलाकात? जानिए कहां हुई थी दोनों की आखिरी बातचीत, पूरी टाइमलाइन

सीएम योगी ने मां से आखिरी बार कब की थी मुलाकात? जानिए कहां हुई थी दोनों की आखिरी बातचीत, पूरी टाइमलाइन

CM Yogi Mother Savitri Devi Death: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी से आखिरी बार 9 मई 2026 को उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में मुलाकात की थी। इससे पहले वह 2022 में भी पैतृक घर पहुंचे थे और मां से पूछा था, 'आपने पहचान लिया मुझे?' 20 नवंबर 2026 को 91 साल की उम्र में सावित्री देवी का निधन हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 21 Nov 2026, 10:45 AM IST

CM Yogi Adityanath, Savitri Devi, Yogi Adityanath Mother Passes Away, Panchur Village

अपनी मां सावित्री देवी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Yogi Last Meeting With Mother: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक घर में अंतिम सांस ली। मां के निधन के बाद साल 2022 की उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उस समय योगी आदित्यनाथ अचानक अपने घर पहुंचे थे। मां के सामने पहुंचकर उन्होंने पूछा था, 'आपने पहचान लिया मुझे?' इसके बाद 2024 में मां की तबीयत बिगड़ने पर भी वह उनसे मिलने ऋषिकेश एम्स पहुंचे थे।

मां से मुलाकात का वीडियो फिर चर्चा में

मई 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात की थी। मां के सामने पहुंचते ही उन्होंने पूछा, 'आपने पहचान लिया मुझे?' उस मुलाकात का वीडियो अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में योगी आदित्यनाथ का पैतृक घर दिखाई देता है। घर किसी सामान्य ग्रामीण परिवार की तरह नजर आता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनका अपने गांव और परिवार से जुड़ाव इस मुलाकात में दिखाई दिया था।

खबर अपडेट हो रही है...