26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sidharthnagar / सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी खटास पर बीजेपी का तंज, जगदंबिका पाल बोले- फिर टूटेगा साथ!

सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी खटास पर बीजेपी का तंज, जगदंबिका पाल बोले- फिर टूटेगा साथ!

Jagdambika Pal Statement: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान तेज हो गई है। बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इमरान मसूद के बयान का हवाला देकर गठबंधन पर तंज कसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिद्धार्थनगर

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 26 Nov 2026, 3:50 PM IST

SP Congress Alliance

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने सपा-कांग्रेस के बीच सीटों की खींचतान पर गठबंधन को लेकर तंज कसा। (फाइल फोटो-IANS)

SP Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के नेताओं के बयान अब खुलकर सामने आने लगे हैं। इस पर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने तंज कसते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन का हाल भी पहले जैसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच जिस तरह मतभेद सामने आ रहे हैं, उन पर पूरी दुनिया की नजर है।

जगदंबिका पाल ने कांग्रेस नेता इमरान मसूद के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन के अंदर की बातें अब बाहर आने लगी हैं। इससे साफ दिख रहा है कि दोनों दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनके मुताबिक, मौजूदा हालात गठबंधन के पुराने अनुभवों की याद दिला रहे हैं।

पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारने से बढ़ी नाराजगी

दरअसल, सपा और कांग्रेस के बीच 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है। इसी बीच सपा ने पांच विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इस फैसले से कांग्रेस के भीतर नाराजगी सामने आई। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि जब दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर बातचीत जारी है तो सपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम पहले ही कैसे घोषित कर दिए?

मसूद ने यह भी साफ किया कि कांग्रेस किसी से सीटों की भीख नहीं मांग रही है। पार्टी उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जहां उसके जीतने की संभावना हो। उन्होंने कमजोर सीटें लेने से भी इनकार किया।

26 सीटों के प्रस्ताव पर भी पेच

सीटों की संख्या को लेकर भी दोनों दलों के बीच सहमति बनती नहीं दिख रही है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस इससे कहीं ज्यादा सीटें चाहती है। सपा का जोर जीत की संभावना के हिसाब से सीटें तय करने पर है। वहीं कांग्रेस अपने संगठन और चुनावी ताकत के आधार पर ज्यादा सीटों की मांग कर रही है।

बीजेपी को मिला हमला करने का मौका

सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर चल रही इस खींचतान ने बीजेपी को विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधने का मौका दे दिया है। जगदंबिका पाल ने इसी विवाद को आधार बनाकर गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठाए हैं। अब देखना होगा कि दोनों दल सीटों को लेकर आपसी सहमति बना पाते हैं या यह खींचतान आगे भी जारी रहती है।