सिद्धार्थनगर

IGRS रैंकिंग में सिद्धार्थनगर पुलिस टॉप पर, SP प्राची सिंह बोलीं…बरकरार रहे जनता का विश्वास

सिद्धार्थनगर पुलिस के लिए अच्छी खबर है। जन शिकायतों के निस्तारण में जिला पुलिस ने प्रथम स्थान पाया है। SP प्राची सिंह ने मेहनत का परिणाम बताया है।

2 min read

सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आईजीआरएस पोर्टल पर नवम्बर महीने की मासिक रैंकिंग में जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के सभी 18 थानों ने भी अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से पहला स्थान अर्जित किया है। SP प्राची सिंह के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के प्रभावी पर्यवेक्षण को दिया जा रहा है। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि थानों पर आने वाले पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशीलता और न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाए।

संवेदनशील बनें पुलिसकर्मी

SP ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, पुलिसकर्मियों को शिकायतकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है।

शिकायतों के निस्तारण में टॉप पर रही

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों का निस्तारण नियत समय सीमा के भीतर करना अनिवार्य है। शिकायतों की जांच के लिए अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच करनी होती है।गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है। सिद्धार्थनगर पुलिस ने इसी प्रक्रिया को सटीकता और समयबद्धता से लागू कर यह उपलब्धि हासिल की है।

SP बोलीं…मेहनत का परिणाम है यह उपलब्धि

नवम्बर 2024 की मासिक रैंकिंग में सिद्धार्थनगर पुलिस ने राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त कर यह साबित किया कि जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण में जिले की पुलिस अग्रणी है। जिले के 18 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।एसपी प्राची सिंह ने कहा कि यह सिद्धार्थनगर पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलाना है।

Also Read
View All

अगली खबर