17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धार्थनगर में इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर के क्षेत्र में फेरबदल, इनमें चार थानेदार भी शामिल

सिद्धार्थनगर SP डॉक्टर अभिषेक महाजन ने पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। उन्होंने सख्त निर्देश किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, sidharthnagar

फोटो सोर्स: पत्रिका, SP सिद्धार्थनगर

SP सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन ने जिले में लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त रखने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत चार थानाध्यक्षों सहित कुल 9 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का स्थानांतरण किया गया है।

9 निरीक्षक-उप निरीक्षकों का तबादला

ट्रांसफर लिस्ट में प्रभारी जनपदीय साइबर सेल के पद पर तैनात निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को अब थाना सिद्धार्थनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक रहे दुर्गा प्रसाद को थाना देबरुआ की जिम्मेदारी दी गई है।

साइबर क्राइम थाना में तैनात निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को प्रभारी जनपदीय साइबर सेल नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम थाना के ही एक अन्य निरीक्षक अरुण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समयमाता बनाया गया है।

मीरा चौहान को एंटी रोमियो सेल का प्रभारी बनाया गया

थानाध्यक्ष कठेला समयमाता रहे उप निरीक्षक अभय सिंह को थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जोगिया उदयपुर की थानाध्यक्ष रहीं महिला उप निरीक्षक मीरा चौहान को अब एंटी रोमियो सेल का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी एंटी रोमियो सेल रहीं महिला उप निरीक्षक शाइस्ता को थाना सिद्धार्थनगर भेजा गया है।

अभिषेक महाजन, SP सिद्धार्थनगर

थानाध्यक्ष देबरुआ रहे उप निरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, प्रभारी सर्विलांस सेल के पद पर तैनात उप निरीक्षक हरेन्द्र चौहान को साइबर क्राइम थाना में नई तैनाती मिली है।

SP डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए ये फेरबदल किए गए हैं, जनता के साथ शिष्टतापूर्ण व्यवहार और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग