
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल
सिद्धार्थनगर जिले के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात विषनाथपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की रतनपुर सीएचसी पहुंचने पर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना नौडिहवा पेट्रोल पंप के पास हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में पल्सर बाइक पर सवार सलाहुद्दीन और रमेश , बजाज प्लेटिना बाइक चालक अमित कुमार और पैदल चल रहे राहगीर आर्यन प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान धरइची, थाना कोल्हुई निवासी सलाहुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन और रमेश पुत्र घरभरन के रूप में हुई। बजाज प्लेटिना बाइक चालक अमित कुमार पुत्र रविंद्र कुमार ग्राम निपनिया, थाना परसा मलिक, जनपद महराजगंज का निवासी है। वहीं, पैदल चल रहे आर्यन प्रजापति पुत्र विनोद पेड़ारी, थाना परसा मलिक के रहने वाले हैं।
दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को रतनपुर सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Published on:
24 Feb 2026 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allसिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
