नागपंचमी पर लौआ देवी मंदिर में दर्शन करने गई थी 17 साल की पीड़िता, रिश्ते का जीजा बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया था।
सीधी. सीधी के बरही थाना इलाके में एक 17 साल की युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के साथ जंगल में बंधक बनाकर पांच लोगों ने बारी बारी से रेप किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने रेप करते वक्त पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया है जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़िता को अपना मुंह बंद करने की धमकी भी दी थी। घटना 21 अगस्त की है शाम की है और पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जीजा ने भी लूटनी चाही आबरू
जानकारी के मुताबिक 17 साल की पीड़िता नागपंचमी के दिन लौआ देवी मंदिर दर्शन के लिए गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात रिश्ते में लगने वाले जीजा से हुई। जीजा उसे घुमाने के बहाने डढ़िया जंगल ले गया और शादी का आश्वासन देकर बालात्कार करने लगा। लेकिन जीजा अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो पाता इससे पहले ही वहां पर कुछ लोग आ गए जिनकी पहचान डढ़िया निवासी रुस्तम, संजीव, प्रकाश, कमलेश और सोनेलाल के तौर पर हुई है। जिन्होंने युवती के साथ ज्यादती कर रहे जीजा को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया।
दुपट्टे से पैर बांधकर किया गैंगरेप
जीजा से तो इन लोगों ने पीड़िता को बचा लिया लेकिन फिर सभी पांचों आरोपियों ने मिलकर युवती के साथ जंगल में ही गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके पैर उसके ही दुपट्टे से बांध दिए और फिर एक एक कर उसके साथ रेप किया। रेप करते वक्त आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी गैंगरेप करने के बाद मौके से भाग गए। बाद में किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और माता-पिता को अपनी आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके रिश्तेदार जीजा सहित अन्य 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
देखें वीडियो- पूजा ओझा ने वर्ल्ड चेंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता