सीधी

बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पोता रंग, CCTV में दिखे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मचा बवाल

MP News : भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान। सीसीटीवी कैमरे में रंग लगाता दिखा शख्स। घटना के बाद धरने पर बैठी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को बताया मानसिक विक्षिप्त।

2 min read
Apr 08, 2025

MP News :मध्य प्रदेश के सीधी शहर में कलेक्ट्रेट के ठीक सामने अम्बेडकर चौक पर एक युवक ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर रंग पोत दिया। देर रात घटी इस घटना के अगले दिन आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र विद्रोही पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे तो इस मामले का खुलासा हुआ। बाबा साहेब की प्रतिमा का चेहरा पुता देख आसपा नेता आक्रोशित हो गए और बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।

आजाद समाज पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बाबा साहेब की प्रतिमा से रंग धुलवाया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।

सीसीटीवी में रंग लगाता दिखा शख्स

पुलिस ने मामले को गंभीरता दिखाते हुए कठौली के रमेश साकेत की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। अंबेडकर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की पहचान कर रात में ही उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन, पुलिस का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसने दोपहर 12.30 बजे प्रतिमा पर रंगाया था, लेकिन दिनभर किसी की नजर प्रतिमा पर नहीं पड़ी। लेकिन, जब पार्टी पदाधिकारी माल्यार्मण करने पहुंचे तो उन्हें रंग पुता दिखाई दिया।

मानसिक रूप से विक्षिप्त है रंग लगाने वाला

मामले को लेकर सिटी कोतवाली के नगर निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा का कहना है कि, बाबा साहेब की प्रतिमा पर रंग लगाने वाले की पहचान रावेंद्र सिंह चौहान निवासी नौढिया के रूप में हुई है। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, उसे हिरासत में भी ले लिया गया है। उसका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना या अनादर करना नहीं था। बल्कि, उसने कहा है कि, उसने सम्मान पूर्वक बाबा साहेब के माथे पर रंग का टीका लगाया था।

Updated on:
08 Apr 2025 05:00 pm
Published on:
08 Apr 2025 04:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर