20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sidhi / Sidhi Accident: देवउठनी ग्यारस पर घर में चल रही थीं पूजा की तैयारी, अचानक आई बेटे की मौत की खबर

Sidhi Accident: देवउठनी ग्यारस पर घर में चल रही थीं पूजा की तैयारी, अचानक आई बेटे की मौत की खबर

Road Accident: त्योहार की खरीदारी कर घर लौट रहे युवक को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत, सिंगरौली मार्ग पर डैनिहा के पास हुआ हादसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Nov 2026, 6:34 PM IST

sidhi accident

youth killed hyva road accident, घटनास्थल पर लगी भीड़ (Source-Patrika)

Sidhi Road Accident: मध्यप्रदेश के सीधी में देवउठनी एकादशी पर एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं जब बाजार से त्योहार की खरीदारी कर लौट रहे युवक की मौत की खबर घऱ पहुंची। घटना शहर के सिंगरौली मार्ग पर डैनिहा में अमर प्रेम पैलेस के पास उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहे हाईवा से टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए गुजर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक हाईवा में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती रही, लेकिन ड्राइवर ने हाईवा को नहीं रोका। हादसे के बाद चालक हाईवा समेत मौके से फरार हो गया।

हाईवा ने बाइक सवार को कुचला

गाड़ा लोलर सिंह गांव में रहने वाले छोटेलाल तिवारी के घर पर देवउठनी एकादशी पर पूजन की तैयारियां चल रही थीं। घर में होने वाले पूजन के लिए छोटेलाल तिवारी का बेटा रजनीश तिवारी (36) दोपहर में सामान लेने के लिए सीधी शहर आया था। बाजार से सामान खरीदने के बाद वह बाइक क्रमांक MP 53 ZE 8716 से वापस अपने गांव लौट रहा था। दोपहर करीब 2.30 बजे जैसे ही वह सिंगरौली मार्ग पर डैनिहा के पास पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

200 मीटर तक घिसटती रही बाइक

टक्कर लगते ही रजनीश सड़क पर गिर गया और हाईवा का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक की लापरवाही और भी गंभीर रूप में सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक हाईवा में फंस गई थी, जिसे चालक करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बावजूद उसने वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मार्ग पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण में उसकी मौत की पुष्टि हुई। पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

देवउठनी एकादशी पर घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं। परिवार को इंतजार था कि रजनीश बाजार से खरीदारी कर घर लौटेगा, लेकिन सड़क हादसे में जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से तिवारी परिवार में मातम पसरा है।