सीधी

MP में बड़ा हादसा, झोंपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया मजदूर, मौत

Big Breaking: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बड़ा हादसा, अस्थाई बास बल्ली से बनी कच्ची झोंपड़ी में सो रहा था श्रमिक, अचानक भड़की आग, मौके पर ही मौत

less than 1 minute read
Jan 13, 2025
सीधी. झोंपड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, जलकर हुई खाक

Big Breaking: सीधी जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर स्थित धान खरीदी केंद्र बमुरी मे बिहार से आए मजदूर की जलने से संदिग्ध मौत की खबर आई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर हर दिन की तरह धान खरीदी केंद्र में बनाए गए अस्थाई बास बल्ली से बनी हुई कच्ची झोंपड़ी में सो रहा था। तभी झोपड़ी में अचानक लगी आग की लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि मजदूर जिंदा ही जल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण झोंपड़ी में आग लगी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि अन्य मजदूर धान लोडिंग का काम कर रहे थे और वह खाना खाकर अपनी झोंपड़ी में सोने के लिए चला गया था।

बिहार का रहने वाला था मजदूर

मृतक व्यक्ति का नाम पंचू कुमार महतो पिता ज्ञान देव महतो (25) है। मजदूर ग्राम फुदकी चक्र थाना गोगरी जमालपुर जिला खगरिया बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

Updated on:
13 Jan 2025 11:52 am
Published on:
13 Jan 2025 11:34 am
Also Read
View All

अगली खबर