20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sidhi / MP में भाजपा नेता के घर घुसा तेंदुआ, बुजुर्ग के सिर पर किया हमला

MP में भाजपा नेता के घर घुसा तेंदुआ, बुजुर्ग के सिर पर किया हमला

mp news: मध्य प्रदेश में भाजपा नेता के घर अचानक देर रात तेंदुए घुस आया। तेंदुआ करीब 6 घंटों तक घर में रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीधी

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 25 Apr 2026, 2:52 PM IST

Leopard Enters BJP Leader House Attacks Elderly Man sidhi mp news

Leopard Enters BJP Leader House Attacks Elderly Man (फोटो- Patrika.com)

mp news: मध्य प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भाजपा नेता के घर में अचानक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने एक वृद्ध व्यक्ति के सिर पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घर में तेंदुए को देख चीख-पुकार मची और लोग घर से बाहर भागे। वन विभाग को सूचित किया गया लेकिन वह देरी से पहुंची। तेंदुआ घर में 6 घंटे तक रहा और भाजपा नेता का परिवार रातभर बाहर ही रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

अचानक घर में घुसा तेंदुआ

मामला सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशलार में शनिवार तड़के का है। जानकारी के अनुसार शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक तेंदुआ अचानक गांव के एक रिहायशी मकान में घुस गया। बताया जा रहा है कि ये घर भाजपा युवा नेता सुरेन्द्र बैश (BJP Leader Suresh Bais) का है। घर के भीतर मौजूद परिवार के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेंदुए ने 62 साल के वृद्ध चैनपति बैस (पिता शिवप्रसाद बैस) पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

तेंदुए को देखा मची चीख-पुकार

परिजनों ने बताया कि तेंदुए के घर में घुसते ही चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। घायल बुजुर्ग को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुईमाड़ ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशमी रेफर कर दिया।

समय पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षक, स्थानीय पुलिस बल तथा ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव मौके पर पहुंचे। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कई घंटों तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे और घायल परिवार को तत्काल कोई सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ करीब 6 घंटे तक घर के अंदर ही बैठा रहा। इससे गांव में भय का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

धार में 4 लोगों को किया था घायल

बता दें कि, ऐसा ही एक मामला धार जिले में करीब 3 दिन पहले सामने आया था। यहां तेंदुए अचानक बस्ती क्षेत्र में घुस आया था और एक महिला समेत 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वन विभाग ने एक दिन बाद तेंदुए को पकड़ा था।