brother-in-law dug up the grave of his dead sister-in-law युवक ने भाभी की कब्र खोदने का कारण बताते हुए कहा कि सपने में मिले अल्लाह के आदेश का पालन किया है।
मध्यप्रदेश में गजब वाकया हुआ। एक युवक ने अपनी भाभी की कब्र खोद डाली। जब उसके भाई को इस बात की जानकारी मिली तो वह गुस्सा उठा। उसने पुलिस को अपने सगे भाई की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की। भाई को तंत्र मंत्र की आशंका है। यह हैरत अंगेज मामला सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिसकर्मियों ने युवक से पूछताछ की तो उसने तंत्र मंत्र से साफ इन्कार कर दिया। युवक ने भाभी की कब्र खोदने का कारण बताते हुए कहा कि सपने में मिले अल्लाह के आदेश का पालन किया है।
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में यह गजब घटना घटी। सगे देवर ने अपनी भाभी की कब्र खोद डाली। बड़ा भाई यह करतूत सहन नहीं कर सका और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो मामला और उलझ गया।
सिटी कोतवाली अंतर्गत थनहवा टोला की इस घटना से पुलिस वाले भी हैरान हैं। यहां मौत के करीब 39 दिन बाद सगे देवर ने भाभी की कब्र खोद दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की उसने बताया कि भाभी सपने में आई थी। देवर ने यह भी कहा कि उसने अल्लाह के आदेश पर भाभी की कब्र खोदी है।
पुलिस को शिकायत करते हुए बड़े भाई अमानत खान ने बताया कि मेरी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसे मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ दफना दिया था। 39 दिन बाद छोटे भाई अरमान खान ने पत्नी की कब्र को खोद दिया। बड़े भाई अमानत खान के अनुसार छोटे भाई ने तंत्र मंत्र के चक्कर में ऐसा किया है। कब्र खोदने से मेरी पत्नी का अपमान हुआ है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के अनुसार अमानत खान ने छोटे भाई पर पत्नी की कब्र खोदने का आरोप लगाया है। पूछताछ में आरोपी अरमान खान ने बताया कि उसने अल्लाह के आदेश पर कब्र खोदी है। इसका तंत्र-मंत्र से कोई लेना-देना नहीं है।