सीधी

MP की शासकीय कॉलेजों में प्रवेश के लिए मारामारी, यहां पढ़िए क्यों आ रही समस्या

तीसरे राउंड में भी नहीं मिला एडमिशन, सीएलसी राउंड में कतार

2 min read
Aug 05, 2018
mp govt college Admission 2018: Admission not found in third round
mp govt college Admission 2018: Admission not found in third round

सीधी। महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण के बाद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कॉलेज लेवल काउंसलिंग बड़ी संख्या में प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं। संजय गांधी कॉलेज में सर्वाधिक समस्या है। यहां स्नातकोत्तर व स्नातक कला समूह में प्रवेश की मारामारी है। तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी 12वीं में 70 फीसदी अंक पाने वाले बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाया।

अब ये सीएलसी राउंड में पूरा जोर लगा रहे हैं। क्योंकि यह अंतिम मौका है। प्रवेशार्थियों की संख्या को देखते हुए लगता है कि यदि स्नातक कला समूह व स्नातकोत्तर के कुछ विषय समूहों में सीटें न बढ़ाई गईं तों कई बच्चे प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।

70 प्रतिशत अंक होने के बावजूद प्रवेश नहीं

बताते चलें कि निजी कॉलेजों की भारी भरकम शुल्क से बचने के लिए छात्र प्रवेश के लिए शासकीय कॉलेजों मे प्रवेश के लिए दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन आरक्षण के फेर में अच्छे अंक से हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अनारक्षित वर्ग के बच्चे भी तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में प्रवेश से वंचित रह गए हैं। कुछ विषय समूह ऐसे हैं जिसमे अनारक्षित वर्ग के बच्चों का 70 प्रतिशत अंक होने के बावजूद प्रवेश नहीं मिल पाया है। हलांकि अभी 10 फीसदी प्रवेश की सीट बढ़ाए जाने की कवायद चल रही है, लेकिन जिस तरह से प्रवेश की वेटिंग चल रही है, उससे छात्र काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

बढ़ी सीटे पोर्टल पर नहीं हो रही शो
छात्र संगठनों की मांग पर जिले के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय संजय गांधी स्मृति स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी द्वारा पिछले सप्ताह ही प्रवेश के लिए मारामारी वाली कक्षाओं यानि बीए प्रथम वर्ष में 50 व बीएससी प्रथम वर्ष बायो में 50 सीटें बढ़ा दी गई थी, लेकिन उक्त बढ़ाई हुई सीटें अभी तक ऑनलाइन पोर्टल में शो नहीं हो रही हैं। जबकि महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा दावा किया गया था कि कॉलेज लेवल काउंसलिंग शुरू होने पर जैसे ही प्रवेश का पोर्टल खुलेगा बढ़ी हुई सीटें पोर्टल पर शो होने लगी हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे प्रवेश के लिए आवेदन की कतार में खड़े बच्चे और भी अधिक चिंतित नजर आ रहे हैं।

बीए व बीएससी बायो में 50-50 सीटें बढ़ा दी गई हैं। अभी पोर्टल पर शो नहीं कर रही, लेकिन यह सीटें बढ़ ही जाएंगी। इनके बढऩे से काफी बच्चों को राहत मिलेगी।
प्रो.रावेंद्र सिंह, सदस्य प्रवेश समिति, एसजीएस कॉलेज सीधी

Published on:
05 Aug 2018 02:49 pm