सीधी

डेढ़ करोड़ का आसामी निकला एमपी का यह अफसर, 18 लाख नकदी व आलीशान बंगला सहित कई सम्पत्तियों का हुआ खुलासा

मप्र के सीधी जिले में तड़के तीन बजे लोकायुक्त पुलिस की दबिश, तीन दिन से जुटाई जा रही थी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2018, 1:45 AM IST
MP Lokayukta's action, Thish officer got property worth 1.5 corer
MP Lokayukta's action, Thish officer got property worth 1.5 corer

सीधी. आय से अधिक संपत्ति मामले में शुक्रवार की सुबह लोकायुक्त टीम रीवा ने वन विकास निगम के उपप्रबंधक एसपी दुबे के अमहा स्थित आवास पर दबिश दी। 12 सदस्यीय टीम ने तड़के तीन बजे से कार्रवाई शुरू की जो देर शाम तक जारी रही। लोकायुक्त ने एक करोड़ 56 लाख 5 हजार 444 रुपए की अनुमानित संपत्ति मिलने की जानकारी दी है। वास्तविक आंकड़ा कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। सीधी में 20 साल से पदस्थ दुबे से पूछताछ और जांच जारी है।

Lokayukta's action , Thish officer got property worth 1.5 corer" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/09/sd0902_2926205-m.jpg">
IMAGE CREDIT: patrika

बैंक खातों की जांच बाकी
दुबे के आवास पर कार्रवाई के लिए लोकायुक्त पुलिस बीते तीन दिन से शहर में रहकर संपत्तियों की गोपनीय जानकारी एकत्रित कर रही थी। दबिश के दौरान लोकायुक्त ने घर के अंदर न तो किसी को जाने दिया और नहीं किसी को बाहर आने दिया।

यह मिला
18 लाख नकद, 10 लाख के आभूषण, दो चार पहिया वाहन, दो तीन पहिया वाहन, आलीशान आवास कीमत ६० लाख से अधिक।

तड़के 3 बजे पहुंची पुलिस
लोकायुक्त टीम के द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में वन विकास निगम के उपप्रबंधक लेखा एसपी दुबे के आवास पर छापामारी की गई। उपप्रबंधक के नाम पर करोड़ो की संपत्ति बरामद हुई। टीम शुक्रवार तड़के ३ बजे से पहुंची। लोकायुक्त की कार्रवाई देर शाम जारी रही। उपप्रबंधक के नाम पर करोड़ों का आवास व १५ लाख नकदी के साथ लाखों कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं।

कार्रवाई में ये लोग शामिल रहे
टीम में डीएसपी देवेश पाठक, निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, हितेंद्र शर्मा, अरविंद तिवारी, प्रधान आरक्षक विपिन, अखिलेश पटेल, आरक्षक प्रेम सिंह, अजय, अजीत बघेल, मनोज मिश्रा सहित दो राजपत्रित अधिकारी शामिल थे।

दुबे के आवास पर कार्रवाई के लिए लोकायुक्त पुलिस बीते तीन दिन से शहर मे रहकर संपत्तियों की गोपनीय तरीके से जानकारी एकत्रित कर रही थी। शुक्रवार को उनके अमहा स्थित आवास पर दबिश दी। चल व अचल संपत्तियों के दस्तावेज जांचे गए। 12 सदस्यीय टीम कार्रवाई मे जुटी रही। दबिश के दौरान लोकायुक्त ने घर के अंदर न तो किसी को जाने दिया गया और नहीं किसी को बाहर आने दिया। गेट पर ही सुरक्षाकर्मिंयो की तैनाती रही। कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस बैंक खातों मे जमा राशि का हिसाब नहीं लगा पाई है। बैंक प्रबंंधकों से संपर्क न होने व पासबुक न मिल पाने के कारण बैंक की संपत्तियो का खुलासा नहीं हो सका है।

Published on: