MP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के निवासी की मलेशिया में करंट लगने से मौत हो गई।
MP News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिहावल जनपद क्षेत्र के युवक की मलेशिया में करंट लगने से मौत हो गई। सुनील का शव छह दिन बाद उनके गांव पहुंचा। सुनील का सेलेक्शन मर्चेंट नेवी में एक साल पहले ही हुआ था। नवंबर महीने में उसकी शादी भी होनी वाली थी।
दरअसल, पूरी घटना 23 सितंबर की है। सुनील मलेशिया में 11 बजे ड्यूटी पर था। ड्यूटी के दौरान करंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुनील का शव बनारस एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से एक निजी एंबुलेंस के जरिए शव उनके घर लाया गया।
दो भाईयों में सुनील सबसे बड़ा था। सुनील की उपलब्धि पर पूरा गांव गर्व करता था। ग्रामीणों के अनुसार वह पढ़ने में काफी होनहार भी था। नौकरी लगने के बाद उसकी शादी तय हुई थी। जिससे परिवार में खुशी का माहौल था।
सुनील की शादी 22 नवबंर को तय हुई थी। जिसे लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थी। अचानक आकस्मिक निधन के बाद परिवार बेटे को अंतिम विदाई की तैयारी कर रहा है।