सीधी

एमपी में कुदरत का अजीब नजारा, आसमान में जाने लगा बांध का पानी, देखेें Video

जिसने भी यह दृश्य देखा उसे एकबारगी तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ.

2 min read
Aug 30, 2021
strange sight of nature in mp tornado in mp

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को कुदरत का अजीब नजारा दिखाई दिया. जिसने भी यह दृश्य देखा उसे एकबारगी तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ. यहां एक बांध का पानी एकाएक ऊपर उठता गया और आसमान की ओर जाने लगा. पानी को यूं आसमान की ओर जाते देखना विचित्र बात थी. बांध के पानी को यूं ऊपर जाते देखकर हर कोई हैरान हो उठा.

हमने आज तक पानी को ऊपर से नीचे की ओर गिरते देखा है. साइंस भी यही कहता है. न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार पृथ्वी की समस्त चीजों पर यही बात लागू होती है पर सीधी जिले में सोमवार को जो हुआ उसने सभी नियमों—सिद्धांतो पर मानो प्रश्नचिन्ह लगा दिया है. पानी जैसा द्रव्य पदार्थ जमीन से आसमान की ओर बह रहा है, यह अविश्वसनीय बात थी.

यह अजीबोगरीब घटना सीधी जिला मुख्यालय के पास भुइमाड़ में हुई. यहां दोपहर तक सबकुछ सामान्य था. दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने लगा. तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते ही तूफान आ गया. कई मिनटों तक सभी लोग सहमे से खडे रहे.

तेज तूफान के जाने के बाद लोगों का ध्यान जैसे ही देवरी बांध की ओर गया लोगों की आंखें फटी सी रह गईं. बांध का पानी आसमान की ओर जा रहा था. तूफान के बाद शाम 4.15 बजे यह घटना घटी. बांध का पानी ऊपर आसमान की ओर जाने की बात सुनकर यहां लोगों का मेला सा लग गया.

इस अजीबोगरीब घटना को लेकर तरह—तरह की चर्चाएं हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बवंडर tornado के कारण यह घटना हुई है. तेज हवा के झोंके को ट्विस्टर, बवंडर या चक्रवात के रूप में जाना जाता है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक बताते हैं कि पानी की सतह पर बवंडर में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण ऐसी घटनाएं घटती हैं. एक बार माताटीला बांध पर भी ऐसा ही वाकया हो चुका है.

Updated on:
03 Sept 2021 08:30 am
Published on:
30 Aug 2021 06:37 pm
Also Read
View All