सीकर

राजस्थान में कर्जमाफी के बाद सरकार का एक और बड़ा तोहफा, लाखों परिवार को मिलेगा फायदा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कर्जमाफी के बाद अगले माह से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एक रुपए किलो गेहूं देने की शुरूआत कर दी है।
less than 1 minute read
Feb 08, 2019
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कर्जमाफी के बाद अगले माह से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एक रुपए किलो गेहूं देने की शुरूआत कर दी है।
राजस्थान में कर्जमाफी के बाद सरकार का एक ओर बड़ा तोहफा, लाखों परिवार को मिलेगा फायदा

सीकर.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कर्जमाफी के बाद अगले माह से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एक रुपए किलो गेहूं देने की शुरूआत कर दी है। इससे जिले में अंत्योदय, बीपीएल और स्टेट बीपीएल श्रेणी के सात लाख 33 हजार 68 परिवार लाभान्वित होंगे। इन सभी परिवारों को मार्च से 2 रुपए की जगह 1 रुपए किलो के हिसाब से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में गेहूं दिया जाएगा। हालांकि फरवरी का कोटा मार्च में लेने पर गेहूं 2 रुपए किलो ही दिया जाएगा।


बंद रहेगी पोर्टेबिलिटी
राशन वितरण का कार्य वर्तमान में ई पीडीएस का सॉफ्टवेयर के माध्यम से हो रहा है। साफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए तैयारियों की जा रही है। इस कारण मार्च महीने में एनएफएसए में राज्य व जिला स्तरीय पोर्टेबिलिटी सुविधा बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान पात्र लोगों को निर्धारित दुकान से राशन लेना पड़ेगा। एक रुपए किलो गेहूं देने के लिए ई पीडीएस का सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। इसमें लाभान्वित परिवारों का विवरण दर्ज होगा। इसके अलावा पीओएस मशीन से जारी होने वाली प्रिंटेड पर्ची पर जिले व ब्लॉक का नाम, दिनांक व समय के साथ गेहूं की मात्रा व श्रेणी का विवरण होगा। एक रुपए किलो के हिसाब से गेहूं की सुविधा मार्च महीने के कोटे पर भी लागू होगी।


योजना राशनकार्ड
अन्त्योदय 9323
गरीबी रेखा से नीचे 42893
स्टेट बीपीएल 9635
अन्य श्रेणी 671217

Updated on:
08 Feb 2019 01:53 pm
Published on:
08 Feb 2019 01:20 pm