2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime: पति की हत्या कर रचाई दूसरी शादी, 3 साल तक पुलिस को देती रही चकमा; अब हुई गिरफ्तार

Husband Murder Case: राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने तीन साल पुराने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डाबला गांव में पति की हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Anil Prajapat

Sep 02, 2026

sikar crime news

पति की हत्या मामले में आरोपी पत्नी गिरफ्तार। फोटो: एआई

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने तीन साल पुराने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। डाबला गांव में पति की हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंजू देवी पर अपने पति रविन्द्र सैनी की सिर में पत्थर मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद से वह फरार थी व गिरफ्तारी से बचने के लिए दूसरा विवाह कर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बदलकर रह रही थी। डाबला थानाधिकारी सुनीता बोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2023 को डूंगरवास निवासी आंची देवी ने पाटन थाने में इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पुत्र रविन्द्र सैनी की हत्या उसकी पुत्रवधू मंजू ने की है। रिपोर्ट पर पाटन थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। डाबला थाना बनने के बाद मामले की जांच डाबला थाने में आ गई।

दूसरा विवाह कर बदलती रही ठिकाने

घटना के बाद आरोपिता पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलती रही। पुलिस ने सूचना जुटाई तो सामने आया कि मंजू ने दूसरा विवाह कर लिया है व दूसरे पति के साथ अलग-अलग स्थानों पर रह रही है। पुलिस टीम ने नीमकाथाना, पंचलंगी, उदयपुरवाटी, गुढ़ागौड़जी, सीकर व खाटूश्यामजी क्षेत्र में तलाश की। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मंजू देवी (31) मृतक रविन्द्र सैनी की पत्नी है। वह मूल रूप से डूंगरवास निवासी है जो वर्तमान में उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के देवीपुरा बनी में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर क्राइम सीन भी रीक्रिएट कराया।

इधर, 3 साल से फरार फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार

अजीतगढ़ पुलिस ने 3 साल से फरार मारने की नीयत से फायरिंग करने के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। इसके ऊपर 1000 रुपए का इनाम घोषित है। पूर्व में आरोपी केखिलाफ विभिन्न थानों मे आठ संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि 3 सितंबर 2023 को रूपसराय (महेंद्रगढ़) हरियाणा निवासी सुरेंद्र गुर्जर ने मामला दर्ज करा आरोप लगाया था कि 3 सितंबर 2023 को में स्वयं एवं मेरे मामाजी का बच्चा बद्रीप्रसाद गुर्जर रूपसराय से जीप से गाड़ी का काम करवाने के लिए सुबह करीब 10 बजे के करीब अजीतगढ़ आए थे।

गाड़ी का काम कराकर जब लौट रहे थे तो शाम करीब 4:30 बजे ध्वजाबंद अविनाशी मंदिर के पास पीछे से एक पिकअप में संदीप उर्फ पहलवान अपने अन्य साथियों के साथ आया और मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। निशाना चूक जाने के कारण गोली गाड़ी के शीशे के ही टकरा गई। वाहन को टक्क्कर भी मारी जिससे पीडित का वाहन गड्ढे में गिर गया। थानाधिकारी ने बताया कि संदीप की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। पुलिस ने लोढ़ा की ढाणी ( रूप सराय) निवासी संदीप उर्फ पहलवान गुर्जर को गिरफ्तार किया।