1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के IPS अमित बुडानिया के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, टायर फटने से ट्रोले में जा घुसी कार

Sikar Road Accident: झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उनके निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Anil Prajapat

Sep 01, 2026

Sikar Road Accident-1

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो: पत्रिका

सीकर। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। फतेहपुर सीओ नोपाराम भाकर ने बताया कि सीतसर, झुंझुनूं निवासी महावीर प्रसाद जाट (62) कार से कस्बे से मंडावा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सदीनसर गांव के पास फतेहपुर- रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रात करीब साढ़े आठ बजे के बीच कार का टायर फट गया।

कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रोले से जा भिड़ी, जिससे कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों व आसपास के निवासियों ने कार चालक महावीर प्रसाद को बाहर निकाला व उप जिला धानुका अस्पताल, फतेहपुर भिजवाया गया।

चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया व वाहन को थाना में खड़ा करवाया। महावीर प्रसाद का रात को ही पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पीसीसी चीफ डोटासरा और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जताया दुख

झालावाड़ एसपी बुड़ानिया के पिता की मौत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा कि सड़क हादसे में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिताजी महावीर प्रसाद जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं दुःख की घड़ी में अमित जी परिवारजनों को हिम्मत दें।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स पर लिखा कि सीकर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया (IPS) के पिता महावीर प्रसाद के निधन हो जाने का अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ। इस दुःख की घड़ी में मैंने दूरभाष पर अमित बुडानिया से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।