
सीकर.
बरसात के सीजन में विद्युत निगम की लापरवाही बेजुबान जानवरों पर भारी पड़ रही है। शुक्रवार को जिस ट्रांसफार्मर में करंट से 4 गोवंश की मौत हो हुई थी उसी ट्रांसफार्मर में शनिवार को फिर से करंट आने सेे एक गाय की ओर मौत हो गई। जिले में विद्युत निगम की बड़ी लापरवाही के कारण पिछले तीन में 11 गोवंश की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार थोई कस्बे के ग्राम झाड़ली के हरि विहार मोहल्ले में शनिवार को ट्रांसफार्मर में करंट आ जाने से एक गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार को भी हादसा हुआ था जिसकी जानकारी निगम को दे दी थी बावजूद इसके अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसका नतीजा शनिवार को एक और गाय की मौत हो गई।
Read More :
तीन दिन में 11 गोवंश की मौत
बता दें कि पिछले तीन दिन में करंट से 10 गोवंश की मौत हुई है। थोई में 5, रींगस में 1, सीकर में 5 गोवंश की मौत हुई है।
फेल होता सिस्टम, मरते गोवंश
बिजली निगम ने फाल्ट दूर करने के लिए टीम को गठित कर रखा है। इसके बावजूद शहर में मामूली बारिश के दौरान फाल्ट की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन अधिकारियों की मनमर्जी के कारण सप्लाई की मॉनिटरिंग नहीं होती। जिम्मेदार शिकायत दर्ज करवाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है। ऐसे में हादसे बढ़ जाते है।
कई घर में नहीं आई बिजली
लोगों में निगम की कार्यशैली के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। इसकी बानगी है कि शनिवार को कई घरों में बिजली बंद हो गई। बिजली बंद होने के बाद लोगों ने शिकायत केन्द्र और अधिकारियों मोबाइल नम्बर पर फोन किए लेकिन सभी फोन बंद मिले।