सीकर

आग लील गई 15 हेक्टेयर वन क्षेत्र

गणेश्वर और उदयपुरवाटी मार्ग की अरावली पहाड़ी पर आगजनी  
less than 1 minute read
Apr 02, 2019
sikar local news
आग लील गई 15 हेक्टेयर वन क्षेत्र

खंडेला.

दायरा ग्राम के पास उदयपुरवाटी मार्ग पर सोमवार को अरावली पहाड़ी के वन क्षेत्र में अचानक आग लग गई। आग से 10 हेक्टेयर की वनस्पति व जीव जंतु जलकर स्वाहा हो गए। आग लगने की सूचना लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को व पुलिस को दी। वनपाल घासीराम अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर हवा तेज होने के कारण आग बढ़ती गई। वनपाल ने बढ़ती आग को देखकर नगरपालिका प्रशासन को दमकल भिजवाने को कहा। दमकल ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी पर प्रशासनिक अधिकारी, गिरदावर व पटवारी किसी ने भी मौके पर घटना की जानकारी नहीं ली। वनपाल घीसालाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा जैसी आग लगने की सूचना मिली मौजूद सभी कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर 3 घंटे बाद काबू पाया जा सका। इस दौरान वनकर्मी विनोद कुमार, जुगराज, धनाराम, अजीत सिंह, राजेंद्र प्रसाद व नगर पालिका दमकल स्टाप उपस्थित था।
नीमकाथाना. गणेश्वर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सवायचक भूमि पर खड़ी लापुआ घास में अचानक आग लग गई। आग से लापुआ घास, पानी पुल्ले व वनस्पति जलकर राख हो गई। जिससे कई वन्यजीव भी आग की चपेट में आ गये। आग किस कारण लगी इसके कारणों का पता नहीं लगा। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। ग्रामीणों को पत्ता चलते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया।

Updated on:
02 Apr 2019 07:50 pm
Published on:
02 Apr 2019 06:22 pm