सीकर

एक लाख जेब में रख स्कूटी पर जाएंगी बेटियां

सीकर. जिले की 17 बालिकाओं को पद्माक्षी पुरस्कार दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पुरस्कार की हकदार बेटियों की सूची जारी कर दी है।
2 min read
Aug 06, 2018
sikar news
एक लाख जेब में रख स्कूटी पर जाएंगी बेटियां

सीकर. जिले की 17 बालिकाओं को पद्माक्षी पुरस्कार दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पुरस्कार की हकदार बेटियों की सूची जारी कर दी है। नाम आते ही बेटियों व उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बारहवीं उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए का चेक व स्कूटी दी जाएगी। जिले में दसवीं उत्तीर्ण नौ तथा बारहवीं उत्तीर्ण आठ छात्राओं का नाम जारी कर दिया गया है। आठवीं कक्षा की छात्राओं के नाम आने शेष हैं।प्रतिभावान बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए पद्माक्षी पुरस्कार दिया जाने लगा है।

बोर्ड परीक्षाओं में सामान्य, एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल एवं दिव्यांग वर्ग की जिले की टॉपर बालिकाओं को यह पुरस्कार दिया जाने लगा है। आठवीं बोर्ड में जिले में टॉपर छात्राओं को हर वर्ग के अनुसार चालीस हजार रुपए, दसवीं में वर्गवार टॉपर छात्राओं को 75 हजार रुपए तथा बारहवीं में टॉपर छात्राओं को एक लाख रुपए का चेक व स्कूटी दी जाएगी। इसके अलावा प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा। सीकर में बारहवीं कक्षा की सूची में कुछ संशोधन हो सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है जिन छात्राओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं।

इनको मिलेंगे 75 हजार
-यशस्वी गिरधर

-पिंकी बाजरोलिया
-पूजा जाखड़

-कल्पना मीना
-आस्था जैन

-मुस्कान खान
-मुस्कान

-सुमन गुर्जर
-पूजा गुर्जर

इनको मिलेंगे एक लाख व स्कूटी

-तनू अग्रवाल
-नैनासिंह

-कंचन जेफ
-कनिष्का

-निशा रूबी शेख
-किरण धाबाई

-शालीनी चौधरी

शालीनी ने रखी सरकारी विद्यालयों की लाज
भाजपा सरकार ने भले ही दसवीं और बारहवीं में मेरिट का सिस्टम बंद कर दिया, लेकिन हकीकत यह है कि अभी भी अधिकतर टॉप बच्चे निजी विद्यालयों से ही निकल रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जिन सत्रह छात्राओं की सूची जारी की है उनमें सौलह छात्राएं जिले के अलग-अलग निजी विद्यालयों की है। केवल शलिनी चौधरी ही ऐसी छात्रा है, जिसने सरकारी विद्यालयों की लाज रखी है। राजकीय श्रीकल्याण उमावि सीकर की इस छात्रा का चयन बारहवीं बोर्ड में टॉप अंक लाने पर पद्माक्षी पुरस्कार के लिए किया गया है।

इनका कहना है

पद्माक्षी पुस्कारों के लिए दसवीं और बारहवीं की छात्राओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। आठवीं के नाम अभी नहीं आए हैं। दसवीं वाली छात्राओं को 75 हजार तथा बारहवीं वाली छात्राओं को एक लाख का चेक व स्कूटी दी जाएगी।
-पवन कुमार, एडीइओ, माध्यमिक सीकर

Updated on:
06 Aug 2018 05:56 pm
Published on:
06 Aug 2018 05:56 pm