
सीकर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पांच अगस्त को होने वाली आरएएस प्री परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को वीसी हुई। इसमें जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल व अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश ने अब तक तैयारियों के बारे में बताया। अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश ने बताया कि परीक्षा पांच अगस्त को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। इसके लिए जिलेभर में ६४ सेंटर बनाए है। सीकर शहर में ४१, लक्ष्मणगढ़ में ११ व फतेहपुर में १२ सेंटर बनाए है।
इनमें से २३ सेंटर राजकीय स्कूल व कॉलेजों में है। परीक्षा के लिए ६४ केन्द्राधाीक्षक, १०५ पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए ११ उडऩदस्ते औचक निरीक्षण करेंगे।
ड्रेस कोड लागू
परीक्षा में नकल रोकने के लिए आयोग ने ड्रेस कोड घोषित किया है। इसके अनुसार महिलाएं जेवरात पहनकर परीक्षा केन्द्र पर नहीं जाएगी।
२ घंटे पहले पहुंचेगे
प्री परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। आयोग का तर्क है कि अभ्यर्थियों की सेंटर में प्रवेश से पहले सघन तलाशी होगी। इसके लिए दो घंटे पहले पहुंचना होगा। चश्मे, पर्स अन्य वस्तुओं पर भी प्रतिबंध रहेगा।
अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश ने बताया कि परीक्षा पांच अगस्त को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। इसके लिए जिलेभर में ६४ सेंटर बनाए है। सीकर शहर में ४१, लक्ष्मणगढ़ में ११ व फतेहपुर में १२ सेंटर बनाए है।
इनमें से २३ सेंटर राजकीय स्कूल व कॉलेजों में है। परीक्षा के लिए ६४ केन्द्राधाीक्षक, १०५ पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए ११ उडऩदस्ते औचक निरीक्षण करेंगे। प्री परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। आयोग का तर्क है कि अभ्यर्थियों की सेंटर में प्रवेश से पहले सघन तलाशी होगी। इसके लिए दो घंटे पहले पहुंचना होगा। चश्मे, पर्स अन्य वस्तुओं पर भी प्रतिबंध रहेगा।
न