सीकर

SIKAR : जमीन के लिए बहा 24 जनों का खून, यह मंजर देखने वालों की भी कांप उठी रुह

SIKAR : राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाने इलाके की बनारसी की ढाणी में शनिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जबरदस्त खूनी जंग हो गई.
2 min read
Dec 01, 2018
24 People injured in land dividation Dispute in Khandela sikar
24 People injured in land dividation Dispute in Khandela sikar

खंडेला. राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाने इलाके की बनारसी की ढाणी में शनिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जबरदस्त खूनी जंग हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के 24 जने घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। इनमें चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बनारसी की ढाणी के परसाराम और नाथूराम के परिवार के बीच लम्बे समय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी,पत्थर, गंडासी और दांतले लेकर एक—दूसरे को मरने—मारने पर उतारू हो गए। जिसके हाथ जो भी लगा। उसने उसी से हमला कर डाला।

दोनों पक्षों की 12 महिलाओं समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से खंडेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर कई लोगों को सीकर के एसके अस्पताल रैफर किया गया। घटना की जानकारी पर मौके पर और अस्पताल में लोगों की जबरदस्त भीड़ जमा हो गई।

ये हुए हैं घायल
पुलिस के मुताबिक झगड़े में एक पक्ष के नाथूराम, महेश, सुरेश, रामचंद्र, आंची देवी, सांवरमल, सुरजी देवी, रूपा, पिंकी, तो दूसरे पक्ष के परसाराम, लोकेश, मेवा, मीनाक्षी, नान्ची देवी, मीरा देवी, कन्हैयालाल, राकेश, मिश्री देवी, मनीषा, गोपाल, श्रृंगारी देवी, इन्द्रा, सुरजी देवी और आन्ची देवी घायल हुए हैं। पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
01 Dec 2018 12:50 pm
Published on:
01 Dec 2018 11:53 am