सीकर

चलती बस में महिला के बैग से युवती ने उड़ा लिए 50 हजार रुपए, लोगों ने पकड़ा

नीमकाथाना से जयपुर- सीकर रूट पर चलने वाली बसों में इन दिनों जेब काटने व चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय ( Women Thief Gang Active ) है। मंगलवार को रोडवेज बस ( Roadways Bus ) से गांव जा रही महिला यात्री के बैग से महिला ने 50 हजार रुपए उड़ा लिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2019, 1:03 PM IST
चलती बस में महिला के बैग से युवती ने उड़ा लिए 50 हजार रुपए, लोगों ने पकड़ा
चलती बस में महिला के बैग से युवती ने उड़ा लिए 50 हजार रुपए, लोगों ने पकड़ा

चला.

नीमकाथाना से जयपुर- सीकर रूट पर चलने वाली बसों में इन दिनों जेब काटने व चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय ( Women Thief Gang Active ) है। मंगलवार को रोडवेज बस ( Roadways Bus ) से गांव जा रही महिला यात्री के बैग से महिला ने 50 हजार रुपए उड़ा लिए। वारदात केरपुरा की ढाणी कुड़ी निवासी सुनीता पत्नी दुर्गाप्रसाद कुड़ी के साथ हुई जो नीमकाथाना से बैंक से 50 हजार रुपए निकलवाकर बस से घर जा रही थी। महिला ने बैग में रखे रुपए को संभाला तो उसके होश उड़ गए।

Read More :

उसे साथ बैठी महिला पर शक हुआ। महिला ने चला बस स्टैंड पर बस से उतार लिया तथा उसकी मारपीट कर डाली। इससे स्टैंड पर लोग जमा हो गए तथा महिला ने उसकी तलाशी ली तो 30 हजार रुपए मिल गए। महिला ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर हाइवे पुलिस प्रभारी सज्जनसिंह शेखावत मौके पर पहुंचे तथा आरोपी गुढा निवासी ममता सांसी को नीमकाथाना सदरथाना पुलिस को सौंप दिया। नीमकाथाना सदरथाना पुलिस ने थाने में ले जाकर आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने साथी के साथ 20 हजार रुपए पार करवाना कबूल कर लिया। पुलिस ने पीडि़त महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More :

शादी की खरीदारी के लिए निकाले थे रुपए
परिवार में शादी की खरीदारी के लिए महिला ने बैंक से 50 हजार रुपए निकाले थे। वह भात के कपड़े खरीद कर लौट रही थी। इसी बीच में युवती ने बस में वारदात को अंजाम दिया।

Published on: