
बाइक में 30 का पेट्रोल डलवाया, सेल्समैन को रुपए दिए और फिर जो हुआ वो CCTV में कैद हो गया
पलसाना.
कस्बे के पास भदाला की ढाणी स्थित पेट्रोल पंप ( Looted at Petrol Pump Caught in CCTV ) पर बाइक में पेट्रोल डलवाने आए युवक सेल्समैन से 12 हजार रुपए छीनकर भाग गए। वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अभी तक युवकों का पता नहीं चल पाया है। वारदात बाबाराम फिलिंग स्टेशन पर सोमवार रात करीब एक बजे हुई। उस दौरान दो युवकों ने पम्प पर सो रहे सेल्समैन पेमाराम को बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा। एक युवक बाइक से नीचे उतर गया और दूसरा बाइक पर ही बैठा रहा। युवक ने बाइक में 30 रुपए का पेट्रोल डलवाने के बाद सौ रुपए का नोट दिया।
Read More :
युवक को 70 रुपए वापस देने के लिए सेल्समैन ने जेब से रुपए निकाले तो नीचे खड़े युवक ने झप्पटा मारकर सैल्समेन के हाथ से रुपये छीन लिए और बाइक पर सवार होकर दोनों युवक भाग गए। सैल्समेन के हाथ में ब्रिकी के करीब बारह हजार रुपये थे। बाद में घटना की सूचना रानोली पुलिस को भी दी गई। घटना के बाद पुलिस ने पम्प पर लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले है।
Read More :
जिसमें पूरा घटनाक्रम दिख रहा है। आरोपी युवक वारदात से पहले भी पम्प पर तेल लेने के लिए आए थे, लेकिन उस दौरान एक अन्य गाड़ी के आ जाने से वो वारदात को अंजाम नही दे सके और वहां से बाइक में 70 रुपए का पेट्रोल डलवाकर चले गए। इसके करीब आधा घंटे बाद फिर आकर वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि इलाके में हाल ही में बाइक सवार युवकों ने लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
Read More :
Updated on:
30 Oct 2019, 12:10 PM IST
Published on:
30 Oct 2019, 12:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.