सीकर

9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत… सीकर के स्कूल में इंटरवैल के दौरान लगातार दो बार आया अटैक

सीकर में 9 साल की एक बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में चौथी कक्षा की थी छात्रा, स्कूल में ‌आया अटैक, शिक्षकों ने काफी कोशिश की लेकिन नहीं बचा सके जान
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2025, 3:48 PM IST
9 year old girl dies of heart attack in Sikar

सीकर। युवाओं और बच्चों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामला सीकर के दातांरामगढ़ का है, जहां मात्र 9 साल की बच्ची के हार्टअटैक आ गया। बच्ची के अटैक स्कूल में इंटरवैल के दौरान आया। जिससे उसकी मौत हो गई।

चौथी कक्षा में पढ़ती थी बच्ची

जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची प्राची कुमावत पुत्री पप्पू कुमार निवासी भोमियाजी की ढाणी की निवासी थी। वह दांतारामगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ती थी। रोज की तरह वह आज भी स्कूल आई थी। यहां सुबह 11 बजे के लगभग इंटरवैल हुई।

अचानक गिरी, बिखरा खाना

स्कूल स्टॉफ ने बताया कि इंटरवैल के दौरान प्राची भी अन्य बच्चों की तरह टिफिन से खाना खाने लगी। अचानक उसे घबराहट हुई और वह ​वहीं गिर गई। जिससे उसका टिफिन ​भी बिखर गया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर स्टॉफ ने प्राची का जाकर संभाला।

प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर

स्कूल स्टॉफ प्राची को तुरन्त दांतारामगढ़ की सरकारी डिस्पेंसरी ले गए। जहां उसे प्राथमिक उपचार मिला। प्राची की स्थिति कुछ सामान्य हुई। स्टॉफ ने बच्ची के परिजन को भी जानकारी दी। डॉक्टर ने बच्ची को सीकर एसके अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय बिगड़ी तबियत

प्राची को सीकर ले जाने की तैयारी चल रही थी। एंबुलेंस में आ गई थी। इसी दौरान एंबुलेंस में शिफ्ट करते समय अचानक प्राची की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई। उसके घबराहट होने लगी और उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद स्कूल में शोक छा गया। बच्चों की छुट्टी कर दी गई।

Updated on:
16 Jul 2025, 3:48 PM IST
Published on: