6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाटूश्यामजी… महिला श्रद्धालु के मारे पांच थप्पड़, गाल हुआ लाल, चेहरे पर आई सूजन

वाहन चालक ने किराए के विवाद पर श्याम भक्त महिला से किया झगड़ा, पांच थप्पड़ मारे, पुलिस के आने से पहले फरार हुआ वाहन चालक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 15 Jul 2025, 8:36 PM IST

woman

सीकर। खाटूश्यामजी में गत दिनों ​श्रद्धालुओंं और दुकानदारों के बीच मारपीट का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक नया विवाद हो गया है। अब एक महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। रींगस में वाहन किराए को लेकर वाहन चालक ने महिला श्रद्धालु के चार -पांच चाटें जड़ दिए। महिला के गाल व मुंह पर सूजन आ गई।

चित्तौड़गढ़ से आई थी महिलाएं

पुलिस के अनुसार चित्तौड़गढ़ से श्याम भक्त सीमा और शबनम अपनी सहेलियों व बच्चों के साथ खाटूश्यामजी के दर्शनों के लिए आई थीं। दर्शन के बाद खाटूश्यामजी से सवारी जीप में सवार होकर रींगस जंक्शन के बाहर नीमनगर पहुंची। छोटे बच्चे के किराए को लेकर वाहन चालक व महिला श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। वाहन चालक ने महिला श्रद्धालु के पांच थप्पड मार दिए। महिला के गाल व मुंह पर सूजन आ गई। बताया जा रहा है इसके बाद महिलाओ ने भी वाहन चालक की धुनाई कर दी।

पुलिस के आने से पहले हुआ फरार

मारपीट के इस घटना के बाद मामला बढ़ता देख आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने समझाइश की और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन चालक मौका पाकर अपना वाहन लेकर फरार हो गया। श्याम श्रद्धालुओं के साथ वाहन चालक आए दिन हाथापाई व मारपीट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही खाटूश्यामजी में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ डंडों व लात-घूसों से मारपीट की थी।