राजसमंद। सावन माह की शुरुआत के साथ राजस्थान में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। सावन के पहले सोमवार को जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटे के दौरान कोटा, अजमेर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश और बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में मध्यम दर्जे की बारिश के आसार है।