
बासड़ी खुर्द के गांव मंगलपुर में शादी समारोह में आए योगगुरु बाबा रामदेव के पिता का सम्मान करते ग्रामीण।
नीमकाथाना। बासड़ी खुर्द के पास स्थित गांव मंगलपुर निवासी राम सिंह यादव के पुत्र के विवाह समारोह में योगगुरु बाबा रामदेव के पिता वर को आशीर्वाद देने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मंगलपुर गांव के राम सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव के विवाह में अंतरराष्ट्रीय योगगुरु बाबा रामदेव के पिता रामनिवास यादव पहुंचे। जहां पर उनके आगमन पर गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
समाजसेवी ताराचंद यादव ने बताया कि विवाह का निमंत्रण देने के लिए वे स्वयं उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि याेगपीठ जाकर रामनिवास यादव को शादी का कार्ड देकर निमंत्रण देने गए थे, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
शुक्रवार को विवाह समारोह में पहुंचकर उन्होंने दूल्हे को आशीर्वाद दिया और परिवार को शादी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने रामनिवास यादव का स्वागत व सम्मान किया।
रामनिवास यादव ने कहा कि उनके परिवार से विश्व स्तर पर स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता की अलख जगाने बाबा रामदेव निकले है। वे भी उसी परंपरा का पालन करते है।
वे वर्तमान में स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खान-पान और योग के माध्यम से जीवन जीते है। उन्होंने ग्रामीणों से भी स्वस्थ जीवनशैली, खानपान व नियमित योग करने के लिए आह्वान किया।
Updated on:
14 Feb 2026 04:30 pm
Published on:
14 Feb 2026 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
