सीकर

शेखावाटी क्षेत्र में अनबन के चलते लाखों विद्यार्थियों का भविष्य खतरें में

विश्वविद्यालय नियमानुसार बिना निरीक्षण के एफिलेशन दे नहीं सकता है। वही दूसरी ओर निजी कॉलेज संचालक बिना निरीक्षण के एफिलेशन करवाना चाहते है।
3 min read
• •
Updated: 30 Dec 2017, 2:52 PM IST
shekhawati university

सीकर. विश्वविद्यालय व निजी कॉलेजों के बीच एफिलेशन को लेकर चल रही अनबन के चलते लाखों विद्यार्थियों का भविष्य खतरें में हैं। विश्वविद्यालय नियमानुसार बिना निरीक्षण के एफिलेशन दे नहीं सकता है। वही दूसरी ओर निजी कॉलेज संचालक बिना निरीक्षण के एफिलेशन करवाना चाहते है। ऐसे में 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के आवेदन अभी तक नहीं हुए है।

सीकर व झुंझुनूं जिले में 500 से ज्यादा निजी कॉलेज संचालित हैं। इनमें 273 कॉलेज डिग्री व 220 के करीबन बीएड व एकेडमीक कॉलेज संचालित है। इन कॉलेजों में पांच लाख के करीबन निजी व नियमित विद्यार्थी अध्ययनरत है। इन कॉलेजों में से अभी तक केवल 125 कॉलेजों का निरीक्षण हुए हैं। तथा 85 कॉलेजों को एफिलेशन के विवि ने एफिलेशन के ऑर्डर जारी कर दिए है। 40 कॉलेजों का एफिलेशन का कार्य चल रहा है।

परीक्षा के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति

15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर दी गई है। शुक्रवार तक के वल यूजी व पीजी के 80 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें से 77 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। सीकर व झुंझुनूं जिले में कुल 273 डिग्री कॉलेज संचालित है। रेगूलर विद्यार्थियों में से एक भी विद्यार्थी का परीक्षा आवेदन अभी तक नहीं भरा गया। जिन कॉलेजों के एफिलेशन हो गए उन्हे भी इसका खामियाजा भुगताना पड़ सकता हैं। पिछले साल स्वयंपाठी व रेगूलर के सभी विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन भरे जा चुके थे।

एफिलेटेड कॉलेजों में निरीक्षण

शुक्रवार तक सीकर व झुंझुनूं जिले के केवल 125 निजी कॉलेजों का एफिलेशन हुआ है। तथा इनमें से 85 कॉलेजों को एफिलेशन ऑर्डर जारी हुए है। शेष कॉलेजों में एफिलेशन का कार्य अभी चल रहा है। दोनों जिलों में 500 के करीबन निजी कॉलेज संचालित है। सीकर व झुंझुनूं जिले में कुल 273 के करीबन डिग्री कॉलेज है। जिनमें सीकर के 141 व झुंझूनुं के 132 कॉलेज शामिल है।

एंडोमेंड फंड जमा कराने में मिली छूट

निजी कॉलेजों की एक ओर समस्या एंडोमेंड फंड को लेकर थी। जो उन्हें एफिलेशन के समय एक मुश्त तीन लाख रूपए की राशि जमा करानी होती है। लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय ने इसमें भी निजी कॉलेजों को पांच महिने का समय दिया है। इसमें कॉलेज को केवल 50 या 100 रुपए के एफिडेबिट देना होगा। अगर कोई कॉलेज एक साथ पैसे जमा भी कराने चाहे तो करवा सकते है।

विश्वविद्यालय ने दिया 5 माह समय

निजी कॉलेजों व विवि के बीच एंडोमंड फंड को लेकर भी लंबे समय से खीचतान चल रही है। ऐसे में कई बार विश्वविद्यालय ने यह राशि कम करते हुए अंत में तीन लाख रुपए तक की राशि फाइनल की। यह राशि कॉलेज संचालन कर्ता को एक मुश्त जमा करानी होती है। लेकिन पिछले दिनों ही विवि ने निजी कॉलेजों को पांच महिने का समय दिया है। इसमें कॉलेज को केवल 50 या 100 रूपए के एफिडेबिट देना होगा। अगर कोई कॉलेज एक साथ पैसे जमा भी कराने चाहे तो भी करवा सकते हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय नियमानुसार निजी कॉलेजों को बिना निरीक्षण के मान्यता नहीं दे सकता है। केवल सह सर्त अगर निजी कॉलेज लिखित में अगर यह देते है। तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
बी.एल. शर्मा, कुलपति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय को बिना निरीक्षण के मान्यता देनी होगी। कुलपति की हटधर्मिता के कारण ही इतना सब कुछ हो रहा है। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ का दोषी विश्वविद्यालय होगा। दोनों जिलों में स्थित निजी कॉलेजों में प्राइवेट व रेग्यूलर के करीबन पांच लाख विद्यार्थी है।
नवरंग चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश निजी कॉलेज संघ

Published on: