सीकर

VIDEO : सीकर में दिनभर वोटों के लिए ताकत, रात को परिणाम, इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

चुनाव के कारण गढ़ परिसर में दिनभर समाज के लोगों का मेला लगा रहा। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चुनाव परिणाम जारी किया गया।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2018, 12:06 PM IST
sikar news

सीकर.

दिनभर चुनावी शोरगुल। एक-एक वोट के लिए जोडतोड और हूटिंग। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को सुभाष चौक स्थित गढ़ में हुए श्री अग्रवाल समाज प्रन्यास के चुनाव में देखने को मिले। चुनाव के कारण गढ़ परिसर में दिनभर समाज के लोगों का मेला लगा रहा। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चुनाव परिणाम जारी किया गया। इस दौरान अपने प्रत्याशियों के विजयी रहने पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। चुनाव समिति के सदस्य देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल व विजय गुप्ता ने बताया कि चुनाव में 15 सदस्यीय ट्रस्टियों में प्रमोद कुमार सिंघानिया, अनिल कुमार जोगानी, अरविन्द कुमार गुप्ता, हेमन्त अग्रवाल, जगदीशप्रसाद चौकडिक़ा, मनिशंकर खेतान, मनोज कुमार पंसारी, रतनलाल अग्रवाल, विकास मोर, अर्जुन झाझुका, बजरंगलाल सर्राफ, हेमराज गोयल, ओमप्रकाश पिपराली वाले, पवन मोदी, सुरेश अग्रवाल को चुना गया है। सोमवार को इस समिति में से अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा।


समाज के चुनाव पहली बार मुद्दों के सहारे


अग्रवाल समाज प्रन्यास के चुनाव में पहली बार मुद्दों के सहारे होते हुए दिखाई दिए। अग्रवाल समाज के कई युवाओं ने अग्रवाल समाज हॉस्टल, सर्किल निर्माण व छात्रवृत्ति सहित कई वादे किए। इस कारण समाज के लोगों में मतदान को लेकर काफी जागरुकता भी देखने को मिली।


पंसारी और सिंघानियां ने मारी बाजी
चुनाव समिति के सदस्य देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में सबसे ज्यादा मत मनोज कुमार पंसारी को मिले। वहीं विकास मोर, जगदीश प्रसाद चौकडिक़ा और प्रमोद सिंघानियां ने टॉप चार में जगह बनाई। महिला मंडल के अलग से चुनाव होने के कारण ट्रस्टियों के चुनाव में महिला प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरी।
समिति का शपथ ग्रहण समारोह
नीमकाथाना.अग्रवाल समाज समिति का रविवार रात को अग्रसेन भवन में शपथ ग्रहण समारोह मन्नालाल मेगोतियां की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं एडीजे महावीर गुप्ता रहे। इस दौरान अतिथियों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सामाजिक एकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि सकारात्मक सोच रखने से समाज आगे बढ़ेगा। समारोह में उपनिरीक्षक कैलाशचंद जिंदल, जिला अध्यक्ष चंद्रभान गोयल, रामजीलाल गुप्ता, लोकेन्द्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान, प्रतिपक्ष नेता महेन्द्र गोयल, ब्रह्मदत्त मोदी,महेश मेगोतियां, सुमित मोदी,मुकेश नाड, पवन माधोगढ़, दोलतराम गोयल, गिरधारी पंसारी, नवरंग लाल गुप्ता, सांवरमल आगवाड़ी मौजूद थे।

Published on: