सीकर

और देखते ही देखते दिन में छा गया घुप अंधेरा

काली आंधी के आगोश में लिपटा शेखावाटी अंचल, जन जीवन अस्त व्यस्त
less than 1 minute read
Apr 07, 2019
sikar news
और देखते ही देखते दिन में छा गया घुप अंधेरा


सीकर. दिन भर की तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम में पलटी खाई और देखते ही देखते आसमान में काली आंधी छा गई और अंचल को धूल के गुबार और अंधड़ के आगोश में ले लिया। इससे बिजली गुल हो गई और दिन में ही रात का सा नजारा हो गया। काली आंधी का ये सिलसिला चूरू से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तेज आंधी चलने लगी। इसके बाद रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर होते हुए तूफान सीकर की ओर रवाना हुआ। शाम करीब छह बजे अचानक सीकर में आसमान आंधी के गुबार से ढंक गया।इससे चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा हो गया। हालत यह हो गई कि किसी को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक जहां थे वहां थम गए। दोपहिया वाहन चालकों का तो और भी बुरा हाल था। कई जगह तेज आंधी से कच्चे मकान और टिन शैड उड़ गए। सबसे ज्यादा परेशानी दुकानदारों व राहगीरों को हुई। वहीं लोगों के आंखों में भी धूल के कण चले गए। इस दौरान बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। वहीं आसमान में बादल गजरने लगे और कहीं कहीं मामूली छींटे भी गिरे। बहरहाल तेज आंधी और हवाओं का दौर करीब घंटे भर तक रहा। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

Published on:
07 Apr 2019 06:08 pm