सीकर

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 62 लाख बच्चे गटकेंगे दूध, इस दिन से होगी शुरूआत

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की बजट घोषणा के तहत मिड डे मील योजनान्तर्गत अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारम्भ 2 जुलाई को श्रीकल्याण उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर में होगा।
2 min read
Jun 30, 2018
annapurna-milk-scheme 62 lakh student in govt in rajasthan
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 62 लाख बच्चे गटकेंगे दूध, इस दिन से होगी शुरूआत

सीकर.

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की बजट घोषणा के तहत मिड डे मील योजनान्तर्गत अन्नपूर्णा दूध योजना का शुभारम्भ 2 जुलाई को श्रीकल्याण उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर में होगा। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अपर्णा रोलन व विशिष्ट अतिथि विधायक रतन लाल जलधारी होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (प्रथम) जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि योजना में सभी सरकारी स्कूलों एवं मिड डे मील संचालित मदरसों में पढऩे वाले कक्षा एक से 8 तक के बच्चों को दूध पिलाया जाएगा। इस दूध से बच्चों को अच्छी सेहत मिलेगी। उन्होंने अभिभावकों से कहा है कि वे अपने बच्चों के विद्यालयोंं में पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा दूध योजना का लाभ जिले के 1939 विद्यालयों के 1, 63, 411 बच्चों को मिलेगा। वहीं प्रदेश में 62 लाख से अधिक बच्चों को दूध मिलेगा।


ब्लॉक विद्यालय बालक
फतेहपुर 206 19962
लक्ष्मणगढ़ 203 16915
पिपराली 256 16523
धोद 272 21255
दांतारामगढ़ 295 23056
खण्डेला 203 18808
श्रीमाधोपुर 184 18064
नीमकाथाना 201 18614
पाटन 119 10214

Read More :

माताओं का सम्मान
सीकर. कुम्भाराम आर्य किसान फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को भादवासी में वर्ग चेतना अभियान का आगाज हुआ। सेमिनार में वक्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर चर्चा की। अतिथियों ने 11 माताओं का सम्मान किया। सेमिनार को ब्रांड एम्बेस्डर, अभिलाषा रणवा, गायत्री आर्य, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी देवानन्द ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता जयपुर हाई कोर्ट के महाधिवक्ता सुमेर सिंह चौधरी ने की । इस दौरान विक्रम सिंह तोमर ,महासचिव गोविन्द चौधरी , सचिव हेतराम जी चौधरी सीकर जिला उपाध्यक्ष श्री बी.एल. मिल , पंचायत भादवासी सरपंच शाना देवी , पूर्व सरपंच राम कृष्ण , लेखक सुल्ताना राम जाखड़, संजीता ढाका, कविता , सरिता ढाका ,गीता चौधरी, गणेशाराम फगेडिय़ा, तुलछाराम ,रोहताश ,मदन सिंह ,ब्रजमोहन,प्रह्लाद सिंह ,मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।

Read More :

Published on:
30 Jun 2018 10:50 am